सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर।
 
बर्डपुर क्षेत्र के एनआरएस पब्लिक स्कूल टींडी में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के चमकते सितारे थे। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ मिलकर अनेक आंदोलनों का सफल नेतृत्व किया। स्वतंत्रता प्राप्ति के उपरांत देश की 565 रियासतों के एकीकरण तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ करने में उनका योगदान अतुलनीय है। वर्तमान समय में भी उनके विचार और कार्य राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी परंपरा के अनमोल प्रतीक हैं।
 
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष सोमनाथ चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल ने खेड़ा, बारडोली, असहयोग एवं भारत छोड़ो आंदोलन में महात्मा गांधी के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के बाद विभिन्न परिस्थितियों और विचारधाराओं वाली रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर उन्होंने एक भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। इसी कारण उन्हें स्वतंत्र भारत के निर्माता के रूप में जाना जाता है।
 
 इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक युवा राष्टीय लोक दल के जिलाध्यक्ष हरीश पटेल ने  कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कृष्णपाल चौधरी, राजकुमार प्रजापति, रवींद कुमार, मनीष चौधरी, पप्पू चौधरी, डॉ. विजय कुमार, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें