दशहरा के पावन पर्व पर कृषि यंत्रों पर छूट पाने का दूसरा सुनहरा अवसर

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

उपनिदेशक कृषि ने अवगत कराया की समस्त किसान भाईयो को वर्ष 2026-27 में नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्वर मैकेनाईजेशन योजनान्तर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्वर मैलेनाईजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्वर मैकेनाईजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ रेजिड्यू (सी.आर.एम.) योजनान्तर्गत फसल अवशेष प्रबन्धन के अवशेष कृषि कृषि यंत्रो, कृषि रक्षा उपकरण पर अनुदान प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

कृषि विभाग अम्बेडकरनगर द्वारा नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन योजनान्तर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्वर मैकेनाईजेशन योजना में 35 अवशेष कृषि यंत्रो तथा प्रगोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ रेजिड्यू (सी.आर.एम.) योजनान्तर्गत फसल अवशेष प्रबन्धन के 21 अवशेष कृषि यन्त्र के लिये आवेदन की बुकिंग  07 अक्टूबर को अपराहन 12.00 बजे से प्रारम्भ होकर, दिनांक 20 अक्टूबर रात्रि 12:00 बजे तक की जाएगी। बुकिंग हेतु विभागीय दर्शन पोर्टल agriculture.up.gov.in पर किसान कॉर्नर के अन्तर्गत 'यंत्र हेतु बुकिंग लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

उप निदेशक कृषि ने जनपद के समस्त कृषकों से आह्वान किया है कि इच्छुक किसान टोकन जनरेट करने के अन्तिम समय की प्रतीक्षा न करते हुए समय से कृषि विभाग के पोर्टल से कृषि यन्त्रों की बुकिंग करने का कष्ट करें।

सत्य को शक्ति, अहिंसा को साहस और सत्याग्रह को अन्याय के विरुद्ध  प्रभावशाली अस्त्र बनाकर  गाँधी ने स्वतंत्रता संग्राम को दिशा दी, Read More सत्य को शक्ति, अहिंसा को साहस और सत्याग्रह को अन्याय के विरुद्ध  प्रभावशाली अस्त्र बनाकर  गाँधी ने स्वतंत्रता संग्राम को दिशा दी,

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें