बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 02 ट्रैक्टर बैटरियों के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगी ।

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बीजपुर/ सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बीजपुर के नेतृत्व में थाना बीजपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की 02 ट्रैक्टर बैटरियां बरामद की गई हैं।

थाना बीजपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 111/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित दोनों अभियुक्त संदीप भारती पुत्र लालचन्द भारती, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम रजमिलान, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र और दुर्गा कुमार पुत्र जसराज भारती, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम रजमिलान, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र को दिनांक 08.10.2026 को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया।

कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर रूधौली में बसपा का कार्यकर्ता  महासम्मेलन मैं उमड़ा जल सैलाब Read More कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर रूधौली में बसपा का कार्यकर्ता  महासम्मेलन मैं उमड़ा जल सैलाब

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 अविनाश कुमार सिंह थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र, उ0नि0 राजेश कुमार सिंह , का0 सुन्दरम कुमार, का0 संजय कुमार शामिल रहे ।

कसया : भक्तों की पुकार सुनते ही दौड़े चले आते हैं भगवान: वेदांती Read More कसया : भक्तों की पुकार सुनते ही दौड़े चले आते हैं भगवान: वेदांती

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें