रिश्वत लेने के आरोप में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित, दिये कड़े निर्देश

जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर की कार्रवाई, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को सौंपी जांच

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी चर्चित गौड़ ने शासकीय कार्यों में अनियमितता के मामले को गंभीरता से लेते हुए सूबेदार सिंह, सर्वे कानूनगो (प्रभारी पेशकार), कार्यालय सहायक अभिलेख अधिकारी, तहसील ओबरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्रकरण में सूबेदार सिंह द्वारा एक व्यक्ति से पैसा लिए जाने का वीडियो सामने आया था। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की।

तोड़ के रख दो वो समाज, नारी जिसमें बंधी है आज Read More तोड़ के रख दो वो समाज, नारी जिसमें बंधी है आज

निलंबन अवधि में संबंधित कर्मचारी को तहसील घोरावल से संबद्ध किया गया है। उन्हें संबद्ध कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना अनुपस्थित न रहने के निर्देश दिए गए हैं।

शिवद्वार धाम के प्रधान पुजारी परिवार एवं मंदिर व्यवस्थापक ने राजा भैया से की आत्मीय मुलाकात Read More शिवद्वार धाम के प्रधान पुजारी परिवार एवं मंदिर व्यवस्थापक ने राजा भैया से की आत्मीय मुलाकात

प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारी द्वारा नियमानुसार प्रकरण की जांच कर अपनी आख्या प्रस्तुत की जाएगी।

सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ  प्रदर्शन कर की बर्खास्तगी की मांग Read More सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ  प्रदर्शन कर की बर्खास्तगी की मांग

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें