जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, दिये त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक जांच की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही, विलंब या उत्पीड़न पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी- पुलिस अधीक्षक

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

मंगलवार दिनांक 06.10.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण तत्परता के साथ सुना गया।

कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व प्रकरणों एवं अन्य पुलिस संबंधी मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट निर्देश प्रदान किए।

दिव्यांग पेंशन के लिए अब ग्राम सभा के प्रस्ताव और बीडीओ की संस्तुति की जरूरत नहीं Read More दिव्यांग पेंशन के लिए अब ग्राम सभा के प्रस्ताव और बीडीओ की संस्तुति की जरूरत नहीं

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक जांच की जाए तथा पीड़ितों को की गई कार्यवाही से समय पर अवगत कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, विलंब या उत्पीड़न पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई। जिन मामलों में त्वरित हस्तक्षेप आवश्यक है, उनमें तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

खराब मौसम से फसल क्षति पर किसान तत्काल दर्ज कराएं सूचना : जिलाधिकारी चर्चित गौड़ Read More खराब मौसम से फसल क्षति पर किसान तत्काल दर्ज कराएं सूचना : जिलाधिकारी चर्चित गौड़

जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस और जनता के मध्य विश्वास, संवाद एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बाल विवाह की कोशिश पर चाइल्ड हेल्पलाइन का त्वरित एक्शन, दो नाबालिगों का रेस्क्यू Read More बाल विवाह की कोशिश पर चाइल्ड हेल्पलाइन का त्वरित एक्शन, दो नाबालिगों का रेस्क्यू

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें