मंडलायुक्त ने की जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा

विकास कार्यों में तेजी लाकर समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के दिए निर्देश- मंडलायुक्त

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में चल रहे विकास कार्यों एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

IMG-20261006-WA0074

प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी Read More प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

बैठक में जनपद के विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें निर्धारित समयसीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्रीय विकास से संबंधित दिए गए सुझावों एवं समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ट्रक की टक्कर से फाइनेंसकर्मी की मौत, चालक हिरासत में Read More ट्रक की टक्कर से फाइनेंसकर्मी की मौत, चालक हिरासत में

उन्होंने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की नियमित समीक्षा करने, कार्यों में अनावश्यक विलंब न होने देने तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

शान्ति व सौहार्द पूर्ण तरीके से  मनाएं त्योहार- कमलेश पाल Read More शान्ति व सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार- कमलेश पाल

बैठक में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुनाल सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें