भाजपा सरकार में लोकतंत्र का घोटा जा रहा गला- विधायक पल्लवी पटेल
भाजपा सरकार पूंजीपतियों का माफ कर रही लोन, किसान बैंक के लोन से दबने को विवश - विधायक आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
बस्ती। जिले के विधानसभा हर्रैया में पल्लवी पटेल द्वाराभाजपा सरकार सीधा बोला हमलाचाह रही है कि इस देश में एक ही शासन चलेगा, निरंकुश शासन चलेगा, न विपक्षी ताकतें होंगी, न विपक्षी प्रगति होगी, न विपक्षी नेता होंगे और न विपक्षी दल होंगे, जिससे उस सरकार पर सवाल न उठ सके। भाजपा सरकार में लोकतंत्र गला घोंटा जा रहा है। ये वो लोग हैं जो आज लोकतंत्र के काव्य हैं।
और आपको पता है कि अगर ऐसी कृतियां हैं तो हमारी और आपकी ज़िम्मेदारी क्या है? हमारी और आपकी ज़िम्मेदारी है कि अगर हम लोकतांत्रिक और लोकतंत्र के बराबर हैं और यहां के इस देश का जिंदा नागरिक समझते हैं तो आज हमें भी ज़रूरत है देश की परिस्थितियों की भूल समझना होगा। देश आगे बढ़ रहा है, कि यहां खुशहाल हो रहे हैं, हर समाज की भागीदारी, हिस्सेदारी और अवसर मिल रहे हैं।
लेकिन अगर गवर्नमेंट, वो सरकार या सत्तासीन जागरूक, सियासी दिन पर दिन बड़ा खर्च गुजार रहा है, आपके लिए हाल खराब हो रहे हैं आपके समाज में लूटा जा रहा है, आपके हिस्से के अधिकार और अधिकारों को लूटा जा रहा है और तभी उस सत्ता को मानने वाले वो हर कदम अगर खड़े हैं तो ये भक्ति नहीं, ये अंधभक्ति है। यह बातें हर्रैया कस्बे रामकृपा योग पीठ जिवधरपुर में अपना दल कमेरावादी पार्टी व सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने अपना दल कमेरावादी पार्टी विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि इतनी अच्छी वाली सरकार चला रही है कि नोटबंदी व कोरोना के बाद आज नौकरी लूट गई, अब आपके खेत खलिहान निगल रहे हैं। देश में स्वास्थ्य व शिक्षा व रोजगार का हाल बेहाल है।
देश की सरकार युवाओं को नौकरी के नाम पर पकौड़ा तलने को कह रही है। युवा पढ़ लिखकर नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। पूंजीपतियों पर ऊपर भाजपा सरकार हाथ है। उनका 22000 करोड़ का कर्ज माफ कर दिया गया लेकिन गरीब किसानों का एक भी रुपया सरकार कर्ज माफ नहीं कर रही है। किसान बैंक के कर्ज में डूब कर मौत को गले लगा रहे हैं। अगर किसान बैंक लोन नहीं जमा कर पा रहा है तो बैंक के अधिकारी किसानों घर व खेत को नीलाम कर दे रहे हैं। भाजपा सरकार में विकास नाम पर लूटा जा रहा है।
सरकार अगर विकास के नाम पर सूरज को चांद कहे तो लोग चाद कहेंगे। सरकार बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दिला पा रही है। सरकार बच्चों ही खराब बता रही है। यह सरकार की विकास परिभाषा है।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया। जिलाध्यक्ष रामभवन पटेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता पूरे तन मन धन से जुट है।
पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। इससे पहले विधायक पल्लवी पटेल ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल व डाक्टर सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इसके विधायक पल्लवी पटेल का जिला अध्यक्ष रामभवन पटेल ने पुष्पगुच्छ व तलवार भेंट किया। वहीं जिला उपाध्यक्ष आलोक पटेल,सिद्धनाथ पटेल,रामप्रताप वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष राहुल पटेल, दिनेश पटेल, भीम गौतम, अभय चौधरी, एडवोकेट अजय कुमार चौधरी, शैलेश वर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम अध्यक्षता अभय चौधरी संचालन अमिता आर्या ने किया। इस दौरान इंजीनियर चंद्रशेखर वर्मा, शिवा चौधरी, रामचंद्रर चौधरी, विजय चौधरी, कुलदीप चौधरी, प्रधान चंदशेखर वर्मा, धर्मराज वर्मा, राजकुमार चौधरी, सत्य प्रकाशदुबे, सीताराम चौधरी, बंधु चौधरी, विकास चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
#लोकतंत्र #Democracy #SwatantraPrabhat #BastiNews #Harraiya #HarraiyaAssembly #PoliticalNews #UPPolitics #UttarPradeshNews #YouthEmployment #किसानमुद्दा #BJPGovernment #भाजपासरकार #FarmerLoan #FarmersIssues #Opposition #PallaviPatel #ApnaDalKamerawadi #AssemblyElection #PallaviPatelSpeech #EducationCrisis #HealthAndEmployment #EmploymentNews #PoliticalConference #WorkerConference


Comments