नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
फाफामऊ में गंगा में गिरा युवक, नाविकों ने समय रहते बचाया
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज।
। फाफामऊ क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक अचानक गंगा में गिर गया। युवक कुछ देर से पुल पर खड़ा था और उसने अपना बैग पुल पर टांग रखा था। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय नाविकों और तैराकों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए युवक को पानी से बाहर निकाल लिया।
जानकारी के मुताबिक, युवक को बाहर निकालने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जल पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा युवक की पहचान कर उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
पूछताछ के दौरान युवक ने खुद को कुंडा का रहने वाला बताया और प्रयागराज में एक निजी कोचिंग में पढ़ाई करने की बात कही। पुलिस के अनुसार, युवक फिलहाल ठीक से बातचीत नहीं कर पा रहा था। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
#SwatantraPrabhat #RescueOperation #रेस्क्यूऑपरेशन #PrayagrajNews #प्रयागराजसमाचार #Phaphamau #फाफामऊ #GangaRiver #गंगानदी #GangaBridge #गंगापुल #YouthRescue #युवकरेस्क्यू #WaterRescue #जलरेस्क्यू #JalPolice #जलपुलिस #BoatmenRescue #नाविकरेस्क्यू #LocalDivers #स्थानीयहैराक #Kunda #कुंडा #PrayagrajCoaching #प्रयागराजकोचिंग


Comments