हर विधानसभा में 27 हजार वोट बढ़ाने का लक्ष्य : अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने कहा- भाजपा के इतने ही वोट कम करने पर करेंगे काम, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

अजय यादव Picture
Published On

लखनऊ।

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सपा हर विधानसभा क्षेत्र में 27 हजार वोट बढ़ाने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी तकनीक के इस्तेमाल के साथ जनता से सीधा संपर्क बढ़ाएगी और लोगों को न्याय दिलाने में सहयोग तथा सम्मानजनक व्यवहार को चुनावी रणनीति का हिस्सा बनाएगी।WhatsApp Image 2026-09-20 at 6.49.44 PM

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में समाज का हर वर्ग परेशान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को उनकी फसल का लागत मूल्य नहीं मिला और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा पूरा नहीं हुआ। गन्ने से होने वाले मुनाफे में किसानों को पर्याप्त हिस्सा नहीं मिलने का भी उन्होंने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं और महंगाई से आम लोगों की परेशानी बढ़ी है।

आरक्षण और रोजगार को लेकर सरकार पर आरोप

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां आरक्षण के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने लेटरल एंट्री और आउटसोर्सिंग का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि पीडीए वर्ग के अधिकारियों को महत्वपूर्ण तैनाती नहीं मिलती। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव से जुड़े कार्यों में पीडीए समाज के अधिकारियों की संख्या कम है।

सीएचसी चाका में कथित लापरवाही से नवजात की मौत, परिजनों ने नर्स के खिलाफ दी तहरीर Read More सीएचसी चाका में कथित लापरवाही से नवजात की मौत, परिजनों ने नर्स के खिलाफ दी तहरीर

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में नौकरियों के अवसर कम हुए हैं और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक पेपर लीक हुए हैं। निवेश के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार के दावों के बावजूद जमीन पर अपेक्षित बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है। किसानों की जमीन अधिग्रहण और सर्किल रेट को लेकर भी उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए। अयोध्या का हवाला देते हुए उन्होंने जमीन से जुड़े मामलों की जांच की मांग की।

जनजातीय गौरव दिवस पर सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजी बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान की गाथा Read More जनजातीय गौरव दिवस पर सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजी बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान की गाथा

आंबेडकर की प्रतिमाओं को लेकर उठाए सवाल

माघ मेला-2027 की तैयारियों और और शांति व्यवस्था केलएभूमि पूजन Read More माघ मेला-2027 की तैयारियों और और शांति व्यवस्था केलएभूमि पूजन

अखिलेश यादव ने प्रदेश में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने पार्टी की ओर से तैयार दस्तावेज का हवाला देते हुए दावा किया कि प्रदेश में 151 प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि इन मामलों में सीमित संख्या में गिरफ्तारियां हुई हैं और कई मामलों में कार्रवाई बाकी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर डॉ. आंबेडकर और उनके अनुयायियों का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया।

सौहार्द और सामाजिक समरसता पर जोर

सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाज में सद्भाव और सौहार्द के बिना विकास और खुशहाली संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौरान सामाजिक माहौल खराब हुआ है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह धैर्य का परिचय दिया है, उसके लिए वह उनका धन्यवाद करते हैं।

एआई के इस्तेमाल का किया ऐलान

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल खेती, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किया जाएगा। उन्होंने रिमोट सेंसिंग और तकनीक के माध्यम से किसानों को मदद देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में भी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही उन्होंने पुराने मामलों की जांच और फर्जी मुठभेड़ों के आरोपों की जांच कराने की बात कही।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार में तकनीक का इस्तेमाल करते हुए यूपी डायल-100 और लैपटॉप जैसी योजनाएं लागू की गई थीं। कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक प्रचार के लिए संसाधनों के इस्तेमाल का आरोप लगाया।

महिलाओं को 40 हजार पेंशन और दो लाख रुपये की सहायता का ऐलान

अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए भी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये की पेंशन के साथ कारोबार के लिए दो लाख रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह व्यवस्था लागू की जाएगी। अगस्त में भी अखिलेश यादव ने समाजवादी पेंशन योजना दोबारा शुरू करने और महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने की घोषणा की थी।

उन्होंने किसानों के लिए लाभकारी मूल्य दिलाने और गन्ना किसानों को 24 घंटे के भीतर भुगतान करने का वादा किया। साथ ही गन्ने से बनने वाले एथेनाल और चीनी से होने वाले मुनाफे में किसानों की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने प्रदेश में पाम ऑयल और सरसों के तेल का उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष कारखाने लगाने की भी घोषणा की।

फर्जी मुकदमे खत्म करने का दावा

सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान दर्ज किए गए कथित फर्जी मुकदमों को उनकी सरकार बनने पर समाप्त किया जाएगा। उन्होंने सर्किल रेट में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में इस तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा।

अखिलेश यादव की घोषणाओं और आरोपों के बीच समाजवादी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को मजबूत करने और विधानसभा स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें