नवीनतम
फीचर्ड
भारत
भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव पर नैनी में निकली भव्य शोभायात्रा
भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को अजेय सहस्त्रार्जुन जी महाराज सेवा ट्रस्ट की ओर से नैनी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को अजेय सहस्त्रार्जुन जी महाराज सेवा ट्रस्ट की ओर से नैनी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ नैनी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित आकाश होटल से हुआ। व्यापार मंडल नैनी के अध्यक्ष एवं पार्षद राकेश जायसवाल के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में जायसवाल समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान समाज के लोग पीले वस्त्र और पीली पगड़ी धारण कर शामिल हुए।
शोभायात्रा आकाश होटल से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, हनुमान नगर, मेवालाल बगिया, सरगम चौराहा और एडीए मोड़ होते हुए ब्योहरा स्थित भगवान सहस्त्रार्जुन मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा में भगवान सहस्त्रार्जुन की आकर्षक झांकी सजाई गई थी, जो श्रद्धालुओं और राहगीरों के आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
मंदिर परिसर में इंदौर से आए स्वामी पूर्णानंद महाराज ने विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया। इस दौरान मुख्य यजमान के रूप में जयप्रकाश जायसवाल मौजूद रहे। इसके उपरांत स्वामी पूर्णानंद महाराज ने जायसवाल समाज के कुलदेवता भगवान सहस्त्रार्जुन के जीवन, आदर्शों और महिमा पर विस्तार से प्रवचन दिया। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर पदुम नारायण जायसवाल, विजय जायसवाल, विनय जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, सत्या जायसवाल, प्रेम प्रकाश जायसवाल, आनंद जायसवाल, त्रिभुवन जायसवाल, कमलेंद्र जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, एसके जायसवाल,अंकीत जायसवाल, गोल्डी जायसवाल, राहुल जायसवाल, कंचन जायसवाल सहित जायसवाल समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
swatantra prabhat prayagraj news uttar pradesh news Religious Procession Religious Ceremony Community celebration Naini railway station Naini news Hindu Festival #SwatantraPrabhat Religious Gathering Rakesh Jaiswal Havan Pujan #PrayagrajNews Grand Procession Jaiswal Samaj Jaiswal Community Sahastrabahu Arjun Jayanti Lord Sahastrarjun Sahastrarjun Birth Anniversary Sahastrarjun Temple Bhyohara News Swami Purnanand Maharaj Jayaprakash Jaiswal Annakut Bhandara #SahastrabahuArjun


Comments