रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नामजद 05 अभियुक्त गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद, भेज न्यायालय

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के नेतृत्व एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराधों के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना रॉबर्ट्सगंज पर वादिनी आभा देवी पत्नी त्रिलोकनाथ, निवासी ग्राम बहुआर, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र की तहरीर के आधार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-734/2026, धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस* में नामजद अभियुक्तों की तलाश एवं गिरफ्तारी के क्रम में दिनांक 06.09.2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा ग्राम बहुआर

सिविवि कपिलवस्तु में बौधित्व रोजगार मेले का किया गया आयोजन : 25 अभ्यर्थियों का चयन हुआ Read More सिविवि कपिलवस्तु में बौधित्व रोजगार मेले का किया गया आयोजन : 25 अभ्यर्थियों का चयन हुआ

क्षेत्र में गश्त एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान बहुआर-बासौली मोड़ पुलिया से समय करीब 02:30 बजे पांचों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

कलक्ट्रेट में ईवीएम-वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र स्थापित, मतदाताओं को दी जा रही मतदान प्रक्रिया की जानकारी Read More कलक्ट्रेट में ईवीएम-वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र स्थापित, मतदाताओं को दी जा रही मतदान प्रक्रिया की जानकारी

वादिनी द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार दिनांक 31.08.2026 को सायं करीब 06:00 बजे उनके देवर जोगेन्द्र मिश्रा उर्फ लालू ग्राम स्थित किराने की दुकान पर सामान लेने गये थे। दुकान पर मौजूद नामजद अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर उनके साथ लाठी-डण्डे से मारपीट की गयी। शोर सुनकर वादिनी मौके पर पहुंचीं और अपने देवर को बचाने का प्रयास किया, जिस पर उनके साथ भी मारपीट की गयी।

पीओके में विरोध की आवाज कुचलने पर पाकिस्तान घिरा, संयुक्त राष्ट्र ने उठाए गंभीर सवाल Read More पीओके में विरोध की आवाज कुचलने पर पाकिस्तान घिरा, संयुक्त राष्ट्र ने उठाए गंभीर सवाल

आरोप है कि इसके बाद अभियुक्तगण द्वारा उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंचकर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण क्रमश :अनिल कुमार पाठक पुत्र स्व0 महेश्वरी प्रसाद पाठक, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम बहुआर, श्रीप्रकाश उर्फ शिवम पाठक पुत्र अनिल पाठक, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बहुआर, थाना रॉबर्ट्सगंज,

सुनील पाठक पुत्र स्व0 महेश्वरी प्रसाद पाठक, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बहुआर, निलेश उर्फ राजन पाठक पुत्र नागेश्वर उर्फ बबलू पाठक, उम्र 32 वर्ष, पंकज त्रिपाठी उर्फ लिप्पू पुत्र स्व0 जनार्दन प्रसाद, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बहुआर। 

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 बृजेश सिंह, हे0का0 विनोद भारती, थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0का0 विष्णु शंकर उपाध्याय,का0 सुनील कुमार,का0 उत्तम पाण्डेय शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें