नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
वन विभाग की कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, सड़क पर उतरे आदिवासी ग्रामीण
खड़ी फसल प्रभावित होने से भड़का आक्रोश, घंटों जाम रहा बीजपुर-बैढ़न मोड़ से सिरसोती मार्ग
संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता)
बीजपुर/ सोनभद्र -
बैढ़न मोड़ से सिरसोती तक वन विभाग की टीम ने अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया। जेसीबी और मैनपावर के साथ पहुंची टीम ने चिन्हित स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाकर जमीन खाली कराई। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की खड़ी फसल प्रभावित होने से मामला गरमा गया। पुनर्वास क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्रवाई का विरोध करते हुए सड़क पर मोर्चा खोल दिया।

Read More टूण्डला चौराहे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक यादव का रालोद कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागतग्रामीणों ने कार्रवाई के विरोध में सड़क जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और घंटों तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही।
Read More बेटी के तिलक की तैयारी करने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, खुशियों वाले घर में पसरा मातम
Read More सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है : हरीश द्विवेदीग्रामीणों राम भोग गुप्ता, इंद्रावती, जीवन लाल, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, रविता, राजू पनिका, देव कुमार, राम धनी, भोला वर्मा, राम प्रवेश, अजय गुप्ता और मुन्ना सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने से पहले उन्हें किसी प्रकार का नोटिस या सूचना नहीं दी गई। ग्रामीणों के मुताबिक अचानक जेसीबी और कर्मचारियों के साथ पहुंचकर कार्रवाई की गई, जिससे उनकी खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा।
ग्रामीणों का कहना है कि खेती उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन है। फसल नष्ट होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कार्रवाई से पहले प्रभावित किसानों को सूचना देने और फसल के नुकसान का उचित आकलन कराने की मांग की।
सीमांकन के बाद हो कार्रवाई, तार लगाकर करें घेराबंदी
ग्रामीणों ने कार्रवाई के दौरान पेड़ों को काटे जाने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि यदि संबंधित जमीन वास्तव में वन विभाग की है तो पहले जमीन का विधिवत सीमांकन कराया जाए और सीमा स्पष्ट की जाए। इसके बाद तार लगाकर घेराबंदी की जाए, ताकि भविष्य में अतिक्रमण की स्थिति पैदा न हो।
ग्रामीणों ने वन विभाग पर कार्रवाई में भेदभाव का आरोप भी लगाया। उनका कहना था कि बाजार क्षेत्र में भी कई स्थानों पर अतिक्रमण मौजूद है, लेकिन वहां कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कमजोर और गरीब लोगों को ही निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों पर वन विभाग की ओर से तत्काल कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
पुलिस पहुंची, समझाने के बाद खत्म हुआ जाम
सड़क जाम की सूचना मिलते ही बीजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और दोनों पक्षों की बात सुनने के लिए संबंधित लोगों को सुबह 11 बजे थाने पर बुलाया।
थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी सहमति से उचित एवं सार्थक समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका।
फिलहाल ग्रामीणों ने नोटिस दिए जाने, जमीन के सीमांकन, फसलों को हुए नुकसान और कार्रवाई की निष्पक्षता को लेकर अपनी मांगें रखी हैं। अब सुबह 11 बजे थाने में होने वाली बातचीत पर सभी की निगाहें टिकी हैं।


Comments