नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है : हरीश द्विवेदी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा में प्रथम आगमन पर पूर्व मंत्री एवं इटवा के पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
इटवा (सिद्धार्थनगर)।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा में प्रथम आगमन पर पूर्व मंत्री एवं इटवा के पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. सतीश द्विवेदी ने राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि 2017 को दोहराना है और 2027 में पुन : कमल का फूल खिलाना है उन्होंने ने कहा कि डॉ सतीश द्विवेदी अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनता के सुख-दुख में बने रहते हैं और इटवा के विकास के लिए शत प्रतिशत प्रयासरत रहते हैं।
उन्होंने ने कहा की केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के बीच निरंतर संपर्क ही पार्टी की सफलता का आधार है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति का मूल उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना मात्र नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष इटवा विकास जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष बिस्कोहर अजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष कन्हैया विश्वकर्मा, कुंवर मिश्रा, राम सूरत चौरसिया, राजेश पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा सहित जय प्रकाश पांडेय, अमित दुबे, अजय पांडेय, अमय पांडेय, प्रमोद कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
BJP Uttar Pradesh siddharthnagar news bjp news Yogi Adityanath Government Uttar Pradesh Politics BJP Workers BJP Organization Harish Dwivedi political news india UP development news Itwa news UP Assembly Election 2027 Narendra Modi Government #SwatantraPrabhat Development Schemes BJP Public Meeting Siddharthnagar Politics Satish Dwivedi BJP National General Secretary Harish Dwivedi Welcome Itwa Assembly Constituency 2027 UP Elections Satish Dwivedi News Lotus Campaign BJP Party Workers


Comments