जनसुनवाई में शिकायतों पर जिलाधिकारी सख्त , चकबन्दी लेखपाल के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही के दिये निर्देश

ब्लॉक मिशन प्रबन्धक को किया गया सम्बद्ध, दिये सख्त निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही एवं अनियमितता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी-जिलाधिकारी

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि अनियमितता एवं जनसमस्याओं के प्रति लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान ग्राम कुसाही, केकराही निवासी शिव कुमार पुत्र बन्धु ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि ग्राम में संचालित चकबन्दी प्रक्रिया के दौरान चक को सही स्थान पर बैठाने के नाम पर प्रधान एवं चकबन्दी लेखपाल द्वारा धनराशि की मांग की जा रही है।

शिकायत को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को तत्काल जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा चकबन्दी लेखपाल रोहित तिवारी को तत्काल प्रभाव से सहायक चकबन्दी अधिकारी, राबर्ट्सगंज द्वितीय कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया। 

युवा, किसान और व्यापारी सरकार की नीतियों से परेशान: डॉ. आरएस पटेल Read More युवा, किसान और व्यापारी सरकार की नीतियों से परेशान: डॉ. आरएस पटेल

इसी क्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा की गई शिकायत का भी जिलाधिकारी ने गंभीर संज्ञान लिया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सी0एल0एफ0 बुक कीपर पूजा के साथ मिलकर ब्लॉक मिशन प्रबन्धक प्रदीप कुमार जायसवाल द्वारा अनियमितताएं एवं वित्तीय गड़बड़ियां की जा रही हैं। यह शिकायत आई0जी0आर0एस0 पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुई थी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल जांच के निर्देश दिये गये थे।

दुद्धी के वृहद रोजगार मेले में 612 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का अवसर Read More दुद्धी के वृहद रोजगार मेले में 612 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का अवसर

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला विकास अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा संयुक्त जांच की गई। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि ब्लॉक मिशन प्रबन्धक प्रदीप कुमार जायसवाल द्वारा अपने पदीय दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया जा रहा था तथा उनकी कार्यप्रणाली संदिग्ध पायी गई।

खजनी के गांवों में अमित सिंह और सुमित सिंह ने खोले मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं के नेत्र पट, युवाओं का बढ़ाया उत्साह Read More खजनी के गांवों में अमित सिंह और सुमित सिंह ने खोले मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं के नेत्र पट, युवाओं का बढ़ाया उत्साह

जांच रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा तत्काल प्रभाव से प्रदीप कुमार जायसवाल को जिला मिशन प्रबन्धन इकाई से सम्बद्ध किये जाने की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें