गांव चलो अभियान के तहत भाजपाइयों ने किया जनसंपर्क

प्रत्येक जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं और आयुष्मान योजना के तहत लाखों लाख मरीज को हर दिन निशुल्क इलाज की सुविधा

राजेश तिवारी Picture
Published On

ओबरा /सोनभद्र-

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान के तहत कन्हरा में जनसंपर्क किया। इस दौरान अभियान के शक्ति केंद्र प्रभारी संजय सिंह चंदेल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की के द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं से लाभान्वित सैकड़ो लाभार्थियों से मिलकर उनकी प्रतिक्रिया को जाना गया, साथ ही अन्य सभी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी देते हुए अंतोदय की विचारधारा पर काम करने वाली भाजपा सरकार के प्रति ऐसे ही विश्वास बनाए रखने की अपील की गई।

युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अरविन्द सोनी ने कहा कि बिना भेदभाव, उच्च नीच के सबका साथ, सबका विकास ही भाजपा सरकार का मूल मंत्र है। ताकि देश की समृद्धि व उन्नति के लिए बेहतर कदम उठाकर हर नागरिक की भावनाओं को सुनिश्चित कर सम्मान दिया जा सके। देश को स्वच्छता अभियान से जोड़कर मोदी सरकार ने करोड़ों करोड़ों लोगों को शौचालय देने का काम किया, वन्ही माता बहनों के लिए उज्जवला गैस व व्यापारियों के लिए मुद्रा धन योजना, गरीबों को मुफ्त राशन, आवास और आजीविका मिशन से जोड़कर सबल बनाने का प्रयास निरंतर जारी है।

शिक्षार्थियों के लिए स्किल डेवलपमेंट के गुण सिखाए जा रहे हैं। देश की सेनाओं को और क्षमतावान बनाने के लिए तकनीकी मशीनों से लैस किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं और आयुष्मान योजना के तहत लाखों लाख मरीज को हर दिन निशुल्क इलाज की सुविधा भी प्रदान हो रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश्वर प्रसाद , ओबरा भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष मोहन लाल जयसवाल, युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री समीर माली, पूर्व मण्डल मंत्री छोटेलाल खरवार,मण्डल मंत्री रामेश्वर पनिका, शक्ति केंद्र संयोजक रामप्रसाद जयसवाल , बूथ अध्यक्ष देवनरायन, योगेंद्र प्रसाद, राम नारायण, विनोद कुमार, राजबली निषाद, लल्लूराम, श्याम बिहारी इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर तहसील गौरीगंज में भंडारे का आयोजन Read More ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर तहसील गौरीगंज में भंडारे का आयोजन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें