शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध रूप से परिवहन करते हुए 800 लीटर डीजल व 30 लीटर पेट्रोल जब्त

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अबैध डीजल, पेट्रोल जब्त

राजेश तिवारी Picture
Published On

शक्तिनगर / सोनभद्र-

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे मय पुलिस बल एवं पूर्ति निरीक्षक म्योरपुर-दुद्धी अखिलेश कुमार तिवारी द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम खड़िया (बोदरा बाबा के पास) से एक पिकअप वाहन संख्या UP64CT5897 को चेक किया गया। तलाशी के दौरान वाहन से 04 प्लास्टिक ड्रम में प्रत्येक में लगभग 200 लीटर डीजल (कुल 800 लीटर) तथा 01 प्लास्टिक जरीकेन में लगभग 30 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ, जिसे बिना किसी वैध प्रपत्र के अवैध खरीद-फरोख्त हेतु परिवहन किया जा रहा था। उक्त बरामदगी के संबंध में पूर्ति निरीक्षक द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 बरामदगी करने वाली टीम में मुख्य रूप से कमल नयन दूबे, थानाध्यक्ष शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, अखिलेश कुमार तिवारी, पूर्ति निरीक्षक म्योरपुर-दुद्धी, सोनभद्र, हे0का0 राजेश यादव, हे0का0 मुनीष यादव शामिल रहे।

अवकाश के दिनों में घर पर पढ़ाई के साथ करें इंज्वाय, बच्चों को सिखाया गया गुर Read More अवकाश के दिनों में घर पर पढ़ाई के साथ करें इंज्वाय, बच्चों को सिखाया गया गुर

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार