चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महिला से संबंधित मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों के पसीने छूटे, हड़कंप

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

चोपन / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 91/2026 धारा 64(2)F, 109(1), 152(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) से संबंधित वांछित अभियुक्त गंगादयाल यादव पुत्र स्व० शिवपूजन निवासी ग्राम सड़की थाना अधौरा जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार, हाल पता रामगढ़ थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 56 वर्ष को दिनांक 10.03.2026 को समय करीब 20:40 बजे मारकुंडी गुरमा मोड़ थाना चोपन जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष भेजा गया है।

इनामी गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार Read More इनामी गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा,हे0का0 सन्तोष यादव, हे0का0 विरेन्द्र कुमार सरोज शामिल रहे।

मदरसा बेबीज़ स्टडी शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं वार्षिक उत्सव का किया गया आयोजन  Read More मदरसा बेबीज़ स्टडी शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं वार्षिक उत्सव का किया गया आयोजन 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें