ग्रीनपार्क में प्रदेश स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न
एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह ने किया विजयी टीम को पुरुस्कृत।
कानपुर।
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता - 25 का आज समापन हो गया। फाइनल मुकाबला जीतने वाली आगरा की टीम को एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।

कानपुर नगर नगर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2024-25 का फाइनल मैच आगरा व वाराणसी टीम के मध्य खेला गया, जिसके समापन समारोह में आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए तथा विजेता रही आगरा की महिला टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरूस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।


Comments