विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध असलहा तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार

एक गन, एक अद्धी, तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद; गैंग का तीसरा सदस्य फरार

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।


मीरजापुर। जनपद में अवैध असलहों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।


पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपराधियों और अवैध शस्त्रों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 नवंबर की रात मुखबिर की सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम ने देवरहा बाबा आश्रम स्थित तालाब के सामने बघरा तिवारी गांव के पास जंगल की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कैश खान पुत्र बदरुद्दीन खान निवासी चितावनपुर, थाना कोतवाली देहात तथा रमजान पुत्र जुल्फेकार निवासी राजाबारी भागदेवर, बघरा तिवारी, थाना विंध्याचल के रूप में हुई है।

डा० अपर्णा तिवारी ने "फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन" की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का गौरव Read More डा० अपर्णा तिवारी ने "फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन" की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का गौरव


पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक 12 बोर की गन, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस, एक 303 बोर की अद्धी, एक जिंदा कारतूस 303 बोर, एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और एक ग्लैमर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मीरजापुर की समीक्षा बैठक 29 नवंबर को विंध्याचल में होगी प्रदेश कार्यसमिति बैठक, वक्ताओं ने भरी हुंकार Read More ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मीरजापुर की समीक्षा बैठक 29 नवंबर को विंध्याचल में होगी प्रदेश कार्यसमिति बैठक, वक्ताओं ने भरी हुंकार


तीन सदस्यीय गिरोह बनाकर करते थे असलहों की तस्करी
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस को बताया कि उनका तीन सदस्यीय गिरोह है, जो अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करता था। गिरोह के दो सदस्य असलहों को लाने और बेचने का काम करते थे, जबकि तीसरा सदस्य असलहों की खरीद करता था। आरोपितों के मुताबिक, पिस्टल को 30 से 50 हजार रुपये और गन को 10 से 15 हजार रुपये में बेचते थे। बिक्री से मिलने वाली रकम तीनों आपस में बांट लेते थे।

सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ पर महेशपुर नहर पर  उमड़ा आस्था का सैलाब Read More सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ पर महेशपुर नहर पर  उमड़ा आस्था का सैलाब


पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध थाना विंध्याचल में मुकदमा अपराध संख्या 322/2026 के तहत आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, मोटरसाइकिल के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।
गिरफ्तारी 17 नवंबर की रात करीब 11 बजकर 24 मिनट पर की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। फरार तीसरे सदस्य की तलाश जारी है।


कार्रवाई में शामिल टीम: एसओजी/सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, विंध्याचल थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अखिलेश्वर सिंह यादव, विजयशंकर तिवारी, सुरेंद्र बहादुर सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रही।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें