नवीनतम
राजनीति
भारत
गोवंश संरक्षण के लिए समाजसेवी पं. भोला नाथ शुक्ला ने दिए पांच लाख रुपये
निराश्रित गोवंशों के संरक्षण और भरण-पोषण के लिए ग्राम अभियॉं, सुरियावां निवासी वरिष्ठ समाजसेवी पं. भोला नाथ शुक्ला ने पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है
भदोही। निराश्रित गोवंशों के संरक्षण और भरण-पोषण के लिए ग्राम अभियॉं, सुरियावां निवासी वरिष्ठ समाजसेवी पं. भोला नाथ शुक्ला ने पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। उन्होंने सोमवार को गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन कोष के लिए पांच लाख रुपये का चेक जिलाधिकारी को सौंपा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पं. भोला नाथ शुक्ला के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों की सहभागिता से निराश्रित गोवंशों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सकती है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) तथा उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गीता मौजूद रहीं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के अनुसार जनपद में कुल 24 गोआश्रय स्थल संचालित हैं। इनमें एक कान्हा, तीन वृहद और 20 अस्थायी गोआश्रय स्थल शामिल हैं। इन केंद्रों पर वर्तमान में 4,310 निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं। इनके भरण-पोषण के लिए शासन की ओर से प्रति गोवंश प्रतिदिन 50 रुपये की दर से धनराशि उपलब्ध कराई जाती है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि गोवंशों के संरक्षण और भरण-पोषण के लिए भूसा, पराली एवं अन्य आवश्यक सामग्री के साथ आर्थिक सहयोग भी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से निराश्रित गोवंशों को बेहतर संरक्षण और देखभाल मिल सकेगी।
swatantra prabhat gaushala gau sanrakshan Bhadohi News bhadohi dm uttar pradesh news social service UP Administration Cow Protection stray cattle protection #SwatantraPrabhat Bhadohi District Cow Shelter Cattle Care Cow Welfare Animal Husbandry Stray Cattle Anil Kumar Singh Public Contribution Bhola Nath Shukla Five Lakh Donation Gau Sanrakshan Kosh Cow Welfare Fund Cow Shelter Scheme Government Cow Shelter


Comments