नवीनतम
फीचर्ड
भारत
मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, अधिकारों व हेल्पलाइन की दी जानकारी
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर भदोही पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत शनिवार को जनपदव्यापी जागरूकता अभियान चलाया गया
भदोही। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर भदोही पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत शनिवार को जनपदव्यापी जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों, महिला बीट अधिकारियों एवं चौकियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाया।
इस दौरान बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित किया गया। पुलिस टीमों ने छेड़छाड़, फब्तियां कसने, उत्पीड़न और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही बालिकाओं को बिना किसी भय और संकोच के अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान महिलाओं के कानूनी अधिकारों, पॉक्सो एक्ट तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। आपातकालीन सहायता के लिए महिला पावर लाइन 1090, पुलिस सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के उपयोग के बारे में भी बताया गया। पुलिस टीमों ने जागरूकता पंपलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
भदोही पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
swatantra prabhat UP Police Bhadohi News uttar pradesh news bhadohi police women empowerment women safety pocso act Women Rights Crime Prevention Abhinav Tyagi women helpline 1090 cyber crime awareness Anti Romeo Squad Child Helpline 1098 women awareness campaign #SwatantraPrabhat Women Protection Girls Safety Emergency Helpline 112 Women Helpline 181 Shubham Agrawal Mission Shakti Abhiyan Mission Shakti Phase 6.0 Women Police Team


Comments