कुख्यात अपराधी ने जदिया थानाध्यक्ष को पहनाई माला, फोटो-रील वायरल 

थाना परिसर में स्वागत का बताया जा रहा वायरल फोटो,थानाध्यक्ष और अपराधी के बीच सांठगांठ की जांच, गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

त्रिवेणीगंज,सुपौल । प्रखंड के जदिया थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल का एक कथित कुख्यात अपराधी द्वारा माला पहनाकर स्वागत किए जाने का फोटो और रील इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फोटो और रील थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल के पदभार ग्रहण करने के बाद थाना परिसर का बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर थाना क्षेत्र के परसागढ़ी उत्तर पंचायत के वार्ड-10 निवासी हृदयनारायण मिश्र ने पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने और अविलंब थानाध्यक्ष को हटाने व कार्रवाई की मांग की है साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी की भी मांग उठाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर थाना क्षेत्र के मजरहट निवासी राजेश कुमार उर्फ राजेश मंडल परसागढ़ी स्थित अपने ननिहाल में रहता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उक्त व्यक्ति क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है और उसके विरुद्ध जदिया, त्रिवेणीगंज, राघोपुर सहित अन्य थानों में लूट, हत्या के प्रयास और छिनतई जैसे दर्जनों संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हृदयनारायण मिश्र ने आरोप लगाया है कि वर्तमान थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल और राजेश मंडल के बीच गहरी सांठगांठ है। थाने के अंदर कथित अपराधी का खुलेआम आना-जाना और पुलिस पदाधिकारियों के साथ उसकी तस्वीरें इस संबंध में सवाल खड़े करती हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि पुलिस के कथित संरक्षण के कारण राजेश मंडल का मनोबल बढ़ा हुआ है। वह आम लोगों से रंगदारी वसूलने, विरोध करने पर मारपीट करने और झूठे मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित करने जैसी गतिविधियों में संलिप्त रहता है। इससे इलाके के लोग भयभीत हैं।

शिकायतकर्ता ने 28 अक्टूबर की शाम हुई एक घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया है कि इस मामले में थाना में आवेदन देने के बावजूद आरोपितों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि थानाध्यक्ष ने उनके आवेदन पर कांड संख्या 250/26 दर्ज किया, जबकि आरोपित पक्ष के प्रभाव में कांड संख्या 251/26 के तहत एक कथित फर्जी मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया।

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद राजेश मंडल और मनोज मंडल खुलेआम घूम रहे हैं। दोनों द्वारा केस उठाने का दबाव बनाया जा रहा है और ऐसा नहीं करने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी जा रही है।

अस्पतालों की संख्या ही नहीं, इलाज की गुणवत्ता भी बढ़ाएगी योगी सरकार Read More अस्पतालों की संख्या ही नहीं, इलाज की गुणवत्ता भी बढ़ाएगी योगी सरकार

हृदयनारायण मिश्र ने वरीय पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल और राजेश मंडल के बीच कथित सांठगांठ की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने जांच प्रभावित होने की आशंका जताते हुए थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से जदिया थाना से हटाने की मांग भी की है। इसके अलावा राजेश कुमार उर्फ राजेश मंडल, मनोज मंडल और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होने से क्षेत्र के भयभीत लोगों का पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था पर विश्वास बहाल हो सकेगा।

लखनऊ विश्वविद्यालय में 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन Read More लखनऊ विश्वविद्यालय में 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार