धमौल गांव पहुंचे राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के उप महानिदेशक, सर्वेक्षण कार्यों का लिया जायजा

आंकड़ों की शुद्धता और पारदर्शिता पर दिया जोर, अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने का निर्देश

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

धनरुआ (पटना)। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार) के क्षेत्रीय कार्यालय, पटना के उप महानिदेशक रौशन लाल साहू ने शुक्रवार को धनरुआ प्रखंड की छाती पंचायत अंतर्गत धमौल गांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में संचालित सांख्यिकीय सर्वेक्षण कार्यों और आंकड़ों के संकलन की प्रगति का जायजा लिया।

शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक चले निरीक्षण के दौरान उप महानिदेशक ने मौके पर मौजूद सर्वेक्षण अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने सर्वेक्षण कार्यों की प्रगति, आंकड़ों की शुद्धता तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं के निर्माण और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में जमीनी स्तर पर जुटाए गए आंकड़ों की अहम भूमिका होती है। इसलिए आंकड़ों का संकलन पूरी सटीकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर भी जोर दिया।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद किया और सर्वेक्षण प्रक्रिया को लेकर उनका फीडबैक प्राप्त किया। औचक निरीक्षण को लेकर क्षेत्रीय सर्वेक्षण कर्मियों में सक्रियता देखी गई।

लापरवाही पर ग्राम पंचायत सचिव विवेकानंद निलंबित, संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति Read More लापरवाही पर ग्राम पंचायत सचिव विवेकानंद निलंबित, संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार