मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 67 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, कई जनप्रतिनिधि रहे नदारद

विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, 60 जोड़े विकासखंड और सात जोड़े नगर पंचायत से रहे शामिल

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार, 11 नवंबर को कप्तानगंज स्थित सावित्री मिलन मैरेज हॉल में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। विकासखंड कप्तानगंज एवं नगर पंचायत कप्तानगंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में कुल 67 जोड़ों के विवाह की सूची शामिल थी। इनमें विकासखंड क्षेत्र के 60 तथा नगर पंचायत के सात जोड़े शामिल रहे।
 
समारोह में कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
 
कार्यक्रम में सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, हर्रैया विधायक अजय सिंह, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, देवेन्द्र प्रताप सिंह, ध्रुव कुमार त्रिपाठी और मिथिलेश निषाद सहित कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, समारोह में कई जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय रही।
 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराना है। इस योजना के माध्यम से सरकार पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के साथ विवाह समारोह की सुविधाएं उपलब्ध कराती है।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें