नवीनतम
राजनीति
भारत
भाजपा ने संगठन विस्तार की संभाली कमान, विधानसभा वार नए लोगों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी तय
कानपुर। आगामी चुनावों की तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में भाजपा कानपुर उत्तर ने नए लोगों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार, 12 नवंबर को भाजपा की नवगठित ज्वाइनिंग कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। बैठक में विधानसभा वार पदाधिकारियों को नए लोगों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष आकाश शुक्ला को ज्वाइनिंग कमेटी का संयोजक बनाया गया है। वहीं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है। गोविंद नगर विधानसभा से जिला मंत्री किरन तिवारी, सीसामऊ से मोनेन्द्र राजपूत, आर्यनगर से सुरेश गुप्ता तथा कल्याणपुर विधानसभा से विनोद पाल को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक में संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की विचारधारा और नीतियों से प्रभावित लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा ज्वाइनिंग अभियान को गति देने की रणनीति बनाई। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि वे संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारियों का सक्रियता और निष्ठा के साथ निर्वहन करें।
बैठक में जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, सीमा एमबीए, सरदार रमिंदर सिंह, शशांक सिंह चंदेल, अंशु ठाकुर, राधा सैनी, सुरेश गुप्ता, प्रभाकर अवस्थी, स्पर्श कटियार और मनोज प्रधान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#SwatantraPrabhat #PoliticalNews #UPPolitics #UttarPradeshNews #KanpurPolitics #BJP #BJPWorkers #OrganizationStrengthening #KanpurLatestNews #Aryanagar #AnilDixit #BJPKanpur #BJPUttarPradesh #UPPoliticalNews #Kalyanpur #GovindNagar #Sisamau #AnuragSharma \#KanpurNews #PoliticalOrganization #BJPJoiningCampaign #JoiningCommittee #AkashShukla #PartyExpansion #MembershipDrive


Comments