पूर्व विधायक इंजीनियर उदयभान करवरिया की विशाल जनसभा,10 जनपदों से उमड़ा जनसैलाब

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
 
नैनी प्रयागराज ।
 
पूर्व विधायक इंजीनियर उदयभान करवरिया द्वारा आयोजित विशाल सर्व समाज जनसभा गुरुवार 12 नवंबर 2026 को रामपुर करछना स्थित सेंट जॉन सेकेंडरी स्कूल के सामने मैदान में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम को आयोजकों ने 'सही दिशा, सही वक्त' नाम दिया था।
 
सुबह से ही मैदान में जनसैलाब उमड़ पड़ा। आयोजकों के अनुसार केवल प्रयागराज ही नहीं, बल्कि कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, जौनपुर, भदोही, वाराणसी और सुल्तानपुर सहित 10 जनपदों से भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक मैदान पूरी तरह भर गया।
 
कार्यक्रम की शुरुआत 101 ब्राह्मणों के शंखनाद से हुई। मंच से भगवा झंडा भी लहराया गया। इंजीनियर उदयभान करवरिया करीब 10 हजार समर्थकों के साथ घर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान समर्थक हाथों में तलवार और फरसा लहराते देखे गए। गाड़ियों के काफिले के कारण प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन किया था।
 
जनसभा में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। आयोजकों के अनुसार, मुस्लिम महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल होकर अपना समर्थन जताती नजर आईं।
 
सक्षम करवरिया बोले, मेरा जीवन आपके लिए न्योछावर
 
मंच से इंजीनियर उदयभान करवरिया के बेटे सक्षम करवरिया ने कहा कि मेरा जीवन और पूरा करवरिया परिवार जनता के लिए न्योछावर है। उन्होंने अपनी मां नीलम करवरिया के योगदान को आधार बनाकर वचन दिया कि हर परिस्थिति में आपका यह बेटा और भाई आपसे एक कदम आगे खड़ा मिलेगा।
 
इंजीनियर उदयभान करवरिया के संबोधन की मुख्य बातें
 
अपने संबोधन में इंजीनियर उदयभान करवरिया ने कहा -
 
1. यह शक्ति प्रदर्शन नहीं, कार्यकर्ता सम्मान समारोह है। जो कार्यकर्ता 20 साल से मेरे साथ खड़ा रहा, आज मैं उसके साथ खड़ा हूं।
 
2. सर्व समाज की एकता ही पूर्वांचल का विकास कर सकती है। ब्राह्मण समाज ने हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम किया है।
 
3. प्रयागराज, बारा, मेजा, करछना, फूलपुर क्षेत्र में विकास के नाम पर उपेक्षा हुई है। युवाओं को रोजगार और किसानों को सम्मान मिलना चाहिए।
 
4. संगठन ही ताकत है। अगर कार्यकर्ता मजबूत होगा तो नेता मजबूत होगा। 2027 के लिए अभी से जमीनी तैयारी करनी होगी।
 
5. उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी के बैनर तले नहीं, बल्कि जनता के बैनर तले यह सम्मेलन कर रहे हैं। सभी समाज के लोगों के मान-सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे।
 
डिप्टी सीएम पर नाम लिए बिना निशाना
 
इंजीनियर उदयभान करवरिया ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य का नाम लिए बिना उन्हें चुनौती देते हुए कहा, जब तक किसी के पास पद होता है, उसके आसपास चाटुकारों की भीड़ लगी रहती है। किसी को टिकट तो किसी को पद चाहिए।
 
उन्होंने कहा, पद छोड़कर एक ऐसी रैली करके दिखाइए, मैं जिंदगीभर आपका गुलाम बनकर रहूंगा।
 
प्रयागराज में हुए प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान हंगामे और थप्पड़बाजी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, अगर कोई सवाल पूछना चाहेगा तो उसका स्वागत करूंगा। मैं उन लोगों में से नहीं हूं, जो किसी वरिष्ठ नेता से सवाल पूछने पर धक्का देकर पुलिस हिरासत में पिटवाते हैं।
 
दरअसल, 2 नवंबर को प्रयागराज में केशव मौर्य एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने हाथ उठाकर कहा था, केशव जी, यूजीसी पर भी कुछ कहिए। इस पर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया था। आरोप है कि अल्लापुर से भाजपा पार्षद विनय मिश्रा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया था।
 
यूजीसी और योगी पर क्या बोले
 
इंजीनियर उदयभान करवरिया ने यूजीसी को लेकर कहा कि इसमें प्रदेश सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कहीं न कहीं ऊपर की मानसिकता के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डिगाने के लिए किया गया है।
 
उन्होंने कहा, योगी हैं तो उत्तर प्रदेश है। योगी जब तक रहेंगे, तब तक हर धर्म, हर जाति, हर वर्ग और हर बिरादरी का व्यक्ति सुरक्षित रहेगा। हमारी बेटियां रात 12 बजे भी स्कूटी लेकर निश्चिंत होकर जा सकेंगी, क्योंकि प्रदेश में योगी जी का राज है।
 
शहर उत्तरी के नेता पर भी तंज
 
इंजीनियर उदयभान करवरिया ने कहा कि शहर उत्तरी में एक बड़े नेता की ओर से लोगों को पिछले एक महीने से एसएमएस भेजकर दीपावली और दशहरे की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। यहां तक कि जिन परिवारों में छह साल पहले किसी की मृत्यु हो चुकी है, अब नेता उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, अरे भाई, एक तो बचा है हर्षवर्धन वाजपेयी। उसको तो बचाकर रखो। क्या केवल टेलीफोन और मैसेज आने के चक्कर में उसे भी खो दोगे? ऐसी भूल मत करना। अपनी ताकत बनाकर रखना।कार्यक्रम के दौरान मंच पर कई पूर्व जनप्रतिनिधि, ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और त्रिवेणी संगम समिति सहित कई संगठनों के लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी 10 जनपदों से आए लोगों का आभार व्यक्त किया।
 
श्री कविया ने कहा की लखनऊ में एक नेता मैं तंज केीया थेा केि अब उदय भान के पास केोई कार्यकर्ता नहीं जाता है उनका असर अब समाप्तह चुका है जब मुझे इस बात की जानकारी हई तो इस समय मैंने इस कार्यकर्ता सम्मान का आयोजन करने की ठान ली थी। अब मैं चुनौती दे रहा हूं कि पद से हट जान केबा ऐसा आयोजन वर्ष नेताजी करके दिखाए मैं उनकी जिंदगी भर गुलामी करूंगा। 
 
इस आयोजन की चर्चा केवल प्रयागराज में  ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों में भी चर्चा का विषय बन गई है। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस आयोजन में कोईभी किसी दल का नेता आमंत्रित नहीं किया गया था बल्किकेवल उदयभान करवरिया ने ही सभा को संबोधित किया और उन्हीं के अपील पर ऐसी भीड़ इकट्ठा हुई जो किसी एक नेता के नाम पर शायद अभी तक नहीं हुई।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments