नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बिसवां में सूने घर में चोरों ने मचाई धमाचौकड़ी, नकदी समेत लाखों के जेवर उड़ाए
बिसवां सीतापुर मोहल्ला थवई टोला में दीवाली पर लखनऊ गई महिला के सूने घर को चोरों ने निशाना बना लिया। ताले तोड़कर घर में रखा सोने का जेवर, 50 हजार रुपये नकद व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
बिसवां संवाददाता
बिसवां सीतापुर मोहल्ला थवई टोला में दीवाली पर लखनऊ गई महिला के सूने घर को चोरों ने निशाना बना लिया। ताले तोड़कर घर में रखा सोने का जेवर, 50 हजार रुपये नकद व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
पीड़िता यासमीन फातिमा ने कोतवाली बिसवां में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह दीवाली की छुट्टी में बच्चों से मिलने लखनऊ गई थीं। घर में ताला लगा था। 12 नवंबर को वापस लौटीं तो सभी ताले टूटे मिले। चोर एक तोले की सोने की चेन, दो सोने के टाप्स, दो सोने की अंगूठी, इन्वर्टर बैटरा, एक भरा सिलेंडर, 6 जोड़े नए कपड़े, 5 डबल बेड की नई चादरें, रूम हीटर व 50 हजार रुपये नकद समेत काफी सामान ले गए। पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। एसआई सुधाकर सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी है, जांच की जा रही है।
#UPPolice #PoliceInvestigation #CrimeNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #LocalCrimeNews #TheftCase #CashTheft #SitapurNews #DiwaliNews \#BiswanNews #BiswanCrimeNews #HouseTheft #DiwaliTheft #Burglary #YasmeenFatima #GoldJewelleryTheft #50000RupeesTheft #GoldChainTheft #HomeBurglary #ThawaiTola #BiswanPolice #SitapurCrime #SitapurLatestNews #BiswanLatestNews


Comments