मारपीट और धमकी के मामले में तीन आरोपितों पर निरोधात्मक कार्रवाई

नगराम पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायालय में किया पेश

Abhinav Shukla Picture
Published On

नगराम, लखनऊ।  मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नगराम पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने गुरुवार को तीनों आरोपितों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
 
पुलिस के मुताबिक, नगराम थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी सौरभ सिंह पुत्र अवधलाल ने बीते सात नवंबर को मारपीट और धमकी देने के संबंध में तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बहुधाकला निवासी शैलेन्द्र वर्मा और नगराम थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी शिवनन्दन व रिंकू समेत तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
 
मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक चंद्रशेखर ने गुरुवार को नामजद आरोपित शैलेन्द्र वर्मा, शिवनन्दन और रिंकू के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें