सिद्धार्थनगर: छठ पूजा को लेकर छठ घाट जमुआर का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा छठ पर्व के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अन्तर्गत छठघाट, जमुआर का निरीक्षण किया गया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा छठ पर्व के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अन्तर्गत छठघाट, जमुआर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा छठघाट पर की जा रही तैयारियों को देखा। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर को निर्देश दिया कि छठघाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं समस्त व्यस्थायें समय से पूर्ण करा लें। जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी नौगढ़ को पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि छठपूजा में आने वाले किसी को भी असुविधा नही होना चाहिए।
इस अवसर पर गोविन्द माधव अध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी नौगढ़ विश्वजीत सौरयान, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह एवं अन्य संबधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
UP News uttar pradesh news siddharthnagar news सिद्धार्थनगर समाचार जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन festival security जिला प्रशासन सिद्धार्थनगर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था #SwatantraPrabhat #SiddharthnagarNews छठ पूजा 2026 #ChhathPuja छठ घाट निरीक्षण जमुआर छठ घाट छठ पर्व की तैयारियां छठ पूजा व्यवस्था नगर पालिका सिद्धार्थनगर साफ सफाई अभियान नौगढ़ पुलिस विश्वजीत सौरयान अजय कुमार सिंह गोविन्द माधव Chhath Puja Preparation Chhath Ghat Inspection छठ पूजा सुरक्षा


Comments