दिव्यांगजनों को स्थायी रोजगार से ही बनाया जा सकता है आत्मनिर्भर : नरेंद्र कश्यप
पेंशन भुगतान में देरी पर मंत्री ने जताई नाराजगी, 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर भव्य आयोजन की तैयारी के निर्देश
लखनऊ। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा कि दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए उन्हें स्थायी रोजगार उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए संबंधित निगमों और निकायों के साथ समन्वय स्थापित कर रोजगार के अवसर विकसित किए जाएं, ताकि दिव्यांगजन भी समाज की मुख्यधारा में सम्मान के साथ अपनी भागीदारी निभा सकें।
.jpeg)
मंत्री ने बुधवार को अपने सरकारी कार्यालय में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, राज्य आयुक्त दिव्यांगजन कार्यालय तथा लखनऊ और चित्रकूट स्थित दिव्यांग विश्वविद्यालयों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पिछड़े वर्ग के सभी पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पेंशन भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा के दौरान नरेंद्र कश्यप ने दिव्यांगता पेंशन के भुगतान में हो रही देरी पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों को जल्द पेंशन उपलब्ध कराने और भविष्य में भुगतान में विलंब रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
Read More गांव-गांव तक पहुंचेगा ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ अभियान, स्थानीय पकवानों को मिलेगा वैश्विक बाजार : योगी.jpeg)
उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों में यह विश्वास मजबूत होना चाहिए कि वे समाज के अभिन्न अंग हैं और उन्हें भी अन्य नागरिकों की तरह समान अवसर और सम्मान प्राप्त है। सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के साथ रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए।
Read More संतों ने की योगी सरकार की सराहना, बोले- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सुरक्षित है धर्म और संस्कृतिदिव्यांगजन दिवस पर भव्य आयोजन की तैयारी
मंत्री ने तीन दिसंबर को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर समय से आवश्यक कार्रवाई पूरी करने को कहा। आयोजन को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग से भी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
बैठक में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक अतिम सिंह और रणजीत सिंह, उप निदेशक अमित राय तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक विकास शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


Comments