नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
पेंशन चालू कराने का झांसा देकर बुजुर्ग से 1.43 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने लौटाए 14,516 रुपये
नगराम पुलिस की साइबर टीम ने की कार्रवाई, शेष धनराशि वापस कराने के लिए बैंकों से किया जा रहा समन्वय
नगराम, लखनऊ। पेंशन चालू कराने का झांसा देकर बुजुर्ग के खाते से 1.43 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में नगराम पुलिस ने पीड़ित को राहत दिलाई है। साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम में से 14,516.34 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए हैं। शेष होल्ड धनराशि की वापसी के लिए पुलिस की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, पाटवाखेड़ा मजरा समेसी निवासी परीदीन पुत्र मैकू ने पांच अगस्त को साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर पहुंचा और खुद को ब्लॉक कर्मचारी बताकर पेंशन चालू कराने के नाम पर मोबाइल और आधार कार्ड मांगा। इस दौरान पीड़ित मोबाइल देकर आधार कार्ड लेने घर के अंदर चला गया। आरोप है कि इसी बीच जालसाज ने धोखे से मोबाइल से सिम निकाल ली और आधार कार्ड व बैंक पासबुक की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद सिम नंबर का इस्तेमाल कर अपने मोबाइल में यूपीआई आईडी बनाई और अलग-अलग स्थानों पर कुल 1,43,354 रुपये ट्रांसफर कर लिए।
ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर तीन शिकायतें दर्ज कराईं। इसके बाद नगराम पुलिस की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग खातों में 20,785.45 रुपये, 78,079.77 रुपये और 22,667.79 रुपये होल्ड कराए। इनमें से 14,516.34 रुपये की रिफंड रिक्वेस्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 11 नवंबर को यह धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
पुलिस के अनुसार, शेष होल्ड धनराशि वापस कराने के लिए संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में साइबर क्राइम टीम की महिला उपनिरीक्षक अल्पा कटियार और महिला कांस्टेबल रश्मि देवी शामिल रहीं।
#UPPolice #SwatantraPrabhat #UttarPradeshPolice #LucknowNews #CyberFraud #OnlineFraud #AadhaarFraud #CyberCrime #DigitalFraud #FinancialFraud #CyberSecurity #LucknowLatestNews #NCRPPortal #NagramPolice \#NagramNews #PensionFraud #SeniorCitizenFraud #CyberThagi #143354RupeesFraud #UPIPaymentFraud #BankFraud #CyberCrimeTeam #FraudMoneyRefund #LucknowCrimeNews #SeniorCitizenSafety


Comments