नवीनतम
फीचर्ड
भारत
किसानों का शोषण कर रही भाजपा सरकार, धान का भुगतान भी समय पर नहीं : गोपाल राणा
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा निकला खोखला, खर्च कई गुना बढ़ा बरकीडाडी में कांग्रेस की किसान सभा, सरकार के खिलाफ जमकर बरसे वक्ता
नानकमत्ता।
(दीपक भारद्वाज)
ग्राम बरकीडाडी में रविवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित किसान सभा में वक्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर किसानों की अनदेखी और शोषण करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और धान खरीद के बाद भी समय पर भुगतान नहीं होने से उनकी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।
किसान सभा में वक्ताओं ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन सरकार के कार्यकाल में किसानों की आय दोगुनी होना तो दूर, खेती की लागत कई गुना बढ़ गई है। गैस, खाद, बीज, रासायनिक दवाइयों और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी होने से खेती करना किसानों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। पहले ही प्राकृतिक आपदाओं और फसलों की लागत से परेशान किसानों को अब अपनी उपज का भुगतान पाने के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है।किसान सभा में वक्ताओं ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन सरकार के कार्यकाल में किसानों की आय दोगुनी होना तो दूर, खेती की लागत कई गुना बढ़ गई है। गैस, खाद, बीज, रासायनिक दवाइयों और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी होने से खेती करना किसानों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। पहले ही प्राकृतिक आपदाओं और फसलों की लागत से परेशान किसानों को अब अपनी उपज का भुगतान पाने के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि धान खरीद के समय किसानों को आश्वासन दिया गया था कि उपज बेचने के 48 घंटे के भीतर उनके खातों में भुगतान पहुंच जाएगा, लेकिन हकीकत इसके उलट है। कई किसानों को 48 दिन बीतने के बाद भी धान का भुगतान नहीं मिला है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्हें खाद, बीज और अन्य जरूरी कृषि सामग्री खरीदने के साथ ही परिवार का खर्च चलाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल सिंह राणा ने कहा कि किसान चारों तरफ से परेशान है। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है और जहां खाद मिल भी रही है, वहां उन्हें महंगे दाम चुकाने पड़ रहे हैं। धान का भुगतान अटका होने से किसानों की आर्थिक स्थिति और खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। किसानों को राहत देने के बजाय उनकी परेशानियां लगातार बढ़ाई जा रही हैं।
गोपाल सिंह राणा ने कहा कि भाजपा ने किसानों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज किसान उन वादों का जवाब मांग रहा है। खेती की लागत बढ़ने और फसल का भुगतान समय पर नहीं होने से किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता अब सरकार की जनविरोधी और किसान विरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है तथा ऐसी सरकार को हटाने का मन बना चुकी है।
किसान सभा में कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से धान का बकाया भुगतान जल्द कराने और किसानों को उचित मूल्य पर खाद, बीज उपलब्ध कराने की मांग की।
इस दौरान शीतल मान, नरेंद्र आर्य, नवदीप कंग, राजेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह और अवतार सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
swatantra prabhat congress party uttarakhand news farmers meeting farmers protest Farmers welfare farmers income Indian Agriculture Diesel Price Hike Fertilizer Price Hike #SwatantraPrabhat Farmer Issues Agricultural Policy Paddy Procurement Nanakmatta News Farmers Problems Congress Farmers Meeting Paddy Payment Delay MSP for Farmers Agricultural Crisis Rising Farming Costs Gopal Singh Rana Congress MLA Farmers Economic Crisis Paddy Farmers Barkidandi Village


Comments