नवीनतम
फीचर्ड
भारत
मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर कपिलवस्तु विधानसभा की कार्यशाला आयोजित, 22 से 24 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र संख्या-303 में मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता रहे
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र संख्या-303 में मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने की तथा संचालन जिला महामंत्री फूलचंद जायसवाल ने किया। बैठक में जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी तथा विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला में मतदाता जोड़ो अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने, संगठनात्मक तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन का महत्वपूर्ण अभियान है, जिसे प्रत्येक बूथ तक पहुंचाना है। इसके तहत सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर बीएलओ एवं शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का कार्य करेंगे। अभियान 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलना है
उन्होंने बताया कि 22 नवंबर से 24 नवंबर तक लगातार तीन दिनों तक पार्टी का विशेष मतदाता जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पात्र एवं छूटे हुए मतदाताओं को फार्म-6 उपलब्ध कराएंगे तथा उसे भरने में सहयोग करेंगे, जिससे कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता, जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया
बैठक में निर्देशित किया गया कि 22 नवंबर को सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर बीएलओ एवं शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक करें तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं के फार्म-6 भरवाकर बीएलओ के पास जमा कराएं। कार्यशाला में शोहरतगढ़, डुमरियागंज एवं कपिलवस्तु विधानसभा के विधानसभा प्रभारी भी मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने जिला पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों तथा सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर अभियान की रणनीति पर चर्चा की और सभी को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक राजा जय प्रताप सिंह, सदर विधायक श्यामधनी राही, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्रा,अभियान के जिला संयोजक अजय उपाध्याय, विधानसभा संयोजक दीपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान, विजयकांत चतुर्वेदी, कृष्णा मिश्रा, सच्चिदानंद चौबे,आशीष शुक्ला, जगजीवन गौण,मनोज मौर्य, सच्चिदानंद चौबे, जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, पवन मिश्रा, बजरंगी वर्मा ,विपिन सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, रमेश मणि त्रिपाठी, अर्चिष्मान मिश्र, कंचन कुमार सिंह, अमित गुप्ता, दिवाकर विक्रम सिंह, सांसद प्रतिनिधि रिंकू पाल, महेंद्र लोधी, माधुरी सोनी, खालिक रहमान, गणेश लोधी, विंदुमती, मुन्नी देवी, अरुण मिश्रा,अजय शर्मा, प्रभात तिवारी राजेश दुबे, बबलू श्रीवास्तव, सोनू गुप्ता, राकेश आर्य सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#UPNews #SwatantraPrabhat #BJP #SatishDwivedi #LatestNews #UttarPradeshPolitics #SiddharthnagarBJP #ShyamdhaniRahi #BJPNews #DeepakMaurya #ElectionCommission #KapilvastuAssembly #PraveenGupta #VoterRegistration #Form6 #VoterAwareness #NewVoterRegistration #BLO \#SiddharthnagarNews #ElectionCampaign #BoothLevelAgent #VoterList2026 #MatdataJodoAbhiyan #RajaJaiPratapSingh #PoliticalWorkshop


Comments