नवागत जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने अधिकारियों एवं मीडिया बंधुओं से किया परिचय, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गरीब, वंचित एवं पीड़ित व्यक्तियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर हो समाधान, विकास कार्यों में समयबद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करें अधिकारी–नवागत जिलाधिकारी

Abhinav Shukla Picture
Published On

संत रविदासनगर भदोही, - नवागत जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के अधिकारियों एवं मीडिया बंधुओं से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं विभागीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गरीब, वंचित, जरूरतमंद एवं पीड़ित व्यक्तियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए। शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाया जाए, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने पाए।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ करें। विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने तथा पात्र लाभार्थियों को समय से लाभान्वित कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनपद का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

मीडिया बंधुओं से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मीडिया शासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहितकारी निर्णयों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मीडिया के माध्यम से जनसामान्य को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त होती है और वे उनका लाभ उठाने के लिए जागरूक होते हैं। उन्होंने पत्रकार बंधुओं से जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने तथा शासन की योजनाओं एवं प्रशासनिक प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने में सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सर्वांगीण विकास, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा। 
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें