नवीनतम
राजनीति
भारत
डीएल के नाम पर बस्ती में अवैध वसूली का आरोप, दलालों के जरिए लाइसेंस बनवाने का खेल जारी
बस्ती। बस्ती जिले में ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि आरटीओ कार्यालय में दलालों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है और लाइसेंस बनवाने के नाम पर आवेदकों से मनमानी रकम वसूली जा रही है। चर्चा है कि निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन कराने के बजाय दलालों के माध्यम से काम कराने वालों को प्राथमिकता दी जाती है।
सबसे गंभीर आरोप यह है कि कुछ मामलों में बिना समुचित ड्राइविंग टेस्ट और वाहन चलाने की योग्यता परखे ही लाइसेंस जारी कराने का खेल चल रहा है। यदि इन आरोपों में सच्चाई है तो यह न केवल परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल है, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर चिंता का विषय है।
आम आवेदकों को लाइसेंस बनवाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जबकि कथित तौर पर दलालों के माध्यम से संपर्क करने वालों का काम कम समय में कराने का दावा किया जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर आरटीओ कार्यालय परिसर में दलालों की सक्रियता पर प्रभावी अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा है?
ड्राइविंग लाइसेंस केवल एक सरकारी दस्तावेज नहीं, बल्कि वाहन चालक की निर्धारित योग्यता और सड़क पर सुरक्षित संचालन की जिम्मेदारी से जुड़ा प्रमाणपत्र है। यदि बिना उचित परीक्षण के लाइसेंस जारी होते हैं तो अयोग्य चालकों के सड़क पर उतरने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।
अब उठ रहे हैं ये सवाल
क्या आरटीओ कार्यालय में दलालों की सक्रियता पर विभाग का नियंत्रण नहीं है?*क्या सभी आवेदकों का निर्धारित ड्राइविंग टेस्ट नियमानुसार कराया जा रहा है?*एसलाइसेंस बनवाने के नाम पर कथित अवैध वसूली की जांच कौन करेगा?**क्या विभाग पिछले कुछ महीनों में जारी लाइसेंसों की प्रक्रिया का सत्यापन कराएगा?*अब देखना यह है कि परिवहन विभाग के उच्चाधिकारी इन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेते हैं। जरूरत है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दलालों की भूमिका की पड़ताल हो और अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाकर आम जनता का भरोसा कायम किया जाए।
#PublicGrievance #UPNews #HindiNews #SwatantraPrabhat #Basti #UttarPradeshNews #RoadSafety #TrafficRules #GovernmentOffice #Corruption #DrivingLicense #DrivingTest #TransportDepartment #TransportNews #IllegalCollection \#BastiNews #DLNews #RTOOffice #RTO #LicenseFraud #BriberyAllegations #RTOAgents #Middlemen #DrivingLicenseProcess #AdministrativeNegligence


Comments