नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सपा सरकार बनी तो मुफ्त राशन के साथ देंगे सरसों का तेल: अखिलेश
अयोध्या में दीपोत्सव के बाद दीयों से तेल बटोर रही महिलाओं की पिटाई पर जताई नाराजगी, भाजपा और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रमुख। अयोध्या में दीपोत्सव के बाद दीयों से बचा तेल एकत्र कर रही गरीब महिलाओं के साथ कथित मारपीट का मामला राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर मुफ्त राशन के साथ सरसों का तेल देने का वादा किया है।
अखिलेश यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर महिलाओं की पिटाई का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि कुछ महीनों बाद पीडीए सरकार बनने पर राशन में सरसों का तेल भी दिया जाएगा, ताकि किसी गरीब, शोषित और वंचित व्यक्ति को अपमान और उत्पीड़न का सामना न करना पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में गरीबों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है और जनता इसका जवाब देगी।
महिला आयोग से कार्रवाई की मांग
सपा अध्यक्ष ने दीपोत्सव के बाद महिलाओं के साथ हुई कथित मारपीट को नारी सम्मान के दावों के विपरीत बताते हुए निंदा की। उन्होंने महिला आयोग से मामले का संज्ञान लेने और संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग महिलाओं का सम्मान करने के बजाय उनका अपमान कर रहे हैं।
Read More योगी का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- नेतृत्व में स्पष्टता और विश्वसनीयता का अभावभाजपा पर चुनावी निशाना
Read More अखिलेश के संभावित अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर का तंज, बोले- चुनाव करीब आते ही आई रामलला की यादअखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले युवक की मां के साथ कथित व्यवहार का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का अपमान जनता नहीं भूलेगी। सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 और वर्ष 2026 के विधान परिषद चुनावों के नतीजों से भाजपा के प्रति जनता की नाराजगी जाहिर हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का जनाधार कमजोर हो रहा है और जनता उसे सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।


Comments