ओटीएस में आवेदन का आज अंतिम मौका, 15 दिसंबर तक जमा करें बकाया

गृहकर, जलकर और सीवरकर के बकायेदारों को ब्याज व सरचार्ज में मिलेगी छूट, ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की सुविधा

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ लेने के इच्छुक बकायेदारों के पास आवेदन के लिए अब अंतिम अवसर है। योजना के तहत गृहकर, जलकर और सीवरकर के लंबित बकाये पर नियमानुसार ब्याज और सरचार्ज में छूट दी जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर यानी शनिवार निर्धारित है, जबकि स्वीकृत आवेदन के आधार पर बकाया धनराशि जमा करने के लिए 15 दिसंबर 2026 तक का समय मिलेगा।

योजना में एक अप्रैल 2026 तक के लंबित बकाये की पूरी धनराशि जमा करने पर नियमानुसार ब्याज और सरचार्ज में छूट का प्रावधान है। नागरिकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की व्यवस्था की गई है।

ऑनलाइन पोर्टल से घर बैठे करें आवेदन

बकायेदार नगर निगम के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ विकल्प के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नगर निकाय के रूप में नगर निगम का चयन करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉगिन कर प्रॉपर्टी आईडी, आवेदक का नाम और संपत्ति से संबंधित आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन जमा किया जा सकता है। पोर्टल पर आवेदन की स्थिति भी देखी जा सकती है।

हनुमत-शनि धाम के स्थापना दिवस पर अखंड रामायण पाठ शुरू Read More हनुमत-शनि धाम के स्थापना दिवस पर अखंड रामायण पाठ शुरू

आठों जोन में हेल्पडेस्क की सुविधा

बहला-फुसलाकर युवती को ले जाने के मामले में दो आरोपी और एक महिला गिरफ्तार Read More बहला-फुसलाकर युवती को ले जाने के मामले में दो आरोपी और एक महिला गिरफ्तार

ऑनलाइन आवेदन के अलावा नगर निगम ने सभी आठ जोन में ओटीएस हेल्पडेस्क स्थापित किए हैं। यहां योजना से जुड़ी जानकारी लेने के साथ ऑफलाइन आवेदन भी जमा किए जा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने वालों को हस्ताक्षर और मुहर लगी पावती दी जाएगी।

कलम-दवात पूजा के साथ सजे सांस्कृतिक कार्यक्रम Read More कलम-दवात पूजा के साथ सजे सांस्कृतिक कार्यक्रम

नगर आयुक्त ने की समय रहते आवेदन की अपील

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शहरवासियों से 14 नवंबर तक आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सभी आठ जोन में हेल्पडेस्क के जरिए नागरिकों को आवेदन संबंधी सहायता दी जा रही है। आवेदन स्वीकृत होने के बाद 15 दिसंबर तक बकाया जमा कर नियमानुसार छूट का लाभ लिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि समय से कर जमा होने पर नगर निगम के राजस्व में वृद्धि होगी, जिससे शहर में विकास कार्यों, स्वच्छता, जलापूर्ति और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें