कारसेवकों पर गोलीबारी को जायज ठहराने पर भड़के भाजपा प्रवक्ता

डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने सपा सांसद सनातन पांडेय पर साधा निशाना, सामाजिक बहिष्कार की अपील की

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय के कारसेवकों पर गोली चलवाने की घटना को जायज ठहराने संबंधी कथित बयान पर भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी से उन परिवारों की भावनाएं आहत हुई हैं, जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए लंबा संघर्ष किया। त्रिपाठी ने तंज कसते हुए कहा कि वह आज से सनातन पांडेय का नाम औरंगजेब रखते हैं।

अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

डॉ. त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को खुश करने के लिए सनातन पांडेय इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही समाजवादी पार्टी के नेता सनातन धर्म और हिंदू समाज को लेकर विवादित टिप्पणियां करने लगते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अखिलेश यादव की चाटुकारिता में किसी को इतना भी नहीं गिरना चाहिए कि वह धार्मिक भावनाओं को आहत करने लगे।

सामाजिक बहिष्कार की अपील

राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- PDA में ‘D’ का मतलब दलितों से दूरी Read More राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- PDA में ‘D’ का मतलब दलितों से दूरी

भाजपा प्रवक्ता ने हिंदू समाज से सनातन पांडेय के सामाजिक बहिष्कार की अपील की। उन्होंने कहा कि कारसेवकों पर गोलीबारी को जायज ठहराने वाली टिप्पणी निंदनीय है और समाज को इसका विरोध करना चाहिए। त्रिपाठी ने लोगों से ऐसे बयानों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।

राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- यादव समाज में भी कर रहे भेदभाव Read More राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- यादव समाज में भी कर रहे भेदभाव

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें