चार साल पुराने हत्या के मामले में 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार

जमीन दूसरे को बेचने की रंजिश में चाकू से वार कर की थी हत्या, शव खेत में फेंककर मुंबई भाग गए थे आरोपी

हर्षिता यादव  Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो, प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस और सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीम ने 9 नवंबर को हंडिया क्षेत्र के नटवा पार तिराहे के पास से उन्हें दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धौरहरा गांव निवासी अंकित गिरी उर्फ सन्नी गिरी (28) और सुशील गिरी उर्फ बल्ले गिरी (33) के रूप में हुई है। दोनों स्वर्गीय प्रदोष गिरी के पुत्र हैं। इनके खिलाफ हंडिया थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 219/2022 में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज है।

जमीन बेचने को लेकर थी रंजिश

पुलिस के मुताबिक, 22 अप्रैल 2022 को आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पड़ोसी रामप्रसाद गिरी उर्फ पछाड़ी की चाकू से सीने पर वार कर हत्या कर दी थी। आरोप है कि रामप्रसाद ने अपनी जमीन आरोपियों को बेचने के बजाय किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी थी। इसी बात को लेकर उनके बीच रंजिश थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव खेत में फेंक दिया और मुंबई फरार हो गए।

पांच राज्यों की आस्था का केंद्र है बेचूबीर बाबा का मेला Read More पांच राज्यों की आस्था का केंद्र है बेचूबीर बाबा का मेला

मृतक के भाई देवी प्रसाद की तहरीर पर हंडिया थाने में हत्या और साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गुण्डा एक्ट के तहत रवि रावण छह माह के लिए जिला बदर Read More गुण्डा एक्ट के तहत रवि रावण छह माह के लिए जिला बदर

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें