राजभर का अखिलेश पर हमला, पीडीए को बताया ‘पीट देगा अहीर’

इटावा और बाराबंकी की घटनाओं का हवाला देकर सपा अध्यक्ष को घेरा, एक्स पर पोस्ट कर साधा निशाना

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इटावा और बाराबंकी में दलितों के साथ मारपीट की घटनाओं को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए राजभर ने सपा के पीडीए नारे पर तंज कसते हुए उसे ‘पीट देगा अहीर’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बनने की अफवाह से ही कुछ लोग कानून हाथ में लेने लगे हैं।

राजभर ने इटावा की घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि बिट्टू यादव ने चंद्रमोहन दिवाकर की संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। उन्होंने इस घटना को लेकर अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस देखकर कुछ लोगों को गुंडई का दौर लौटने का भ्रम हो गया है।

इसी तरह बाराबंकी में दिलीप की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला उठाते हुए राजभर ने सपा नेतृत्व पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रमोद यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है। राजभर ने शिवपाल यादव के उस कथित बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें गुंडई करने वालों को पार्टी से बाहर करने की बात कही गई थी।

सुभासपा अध्यक्ष ने अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें नींद और भ्रम की दुनिया से बाहर आकर अपने कार्यकर्ताओं को कानून का पालन करने की नसीहत देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने में सक्षम है।

अखिलेश के संभावित अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर का तंज, बोले- चुनाव करीब आते ही आई रामलला की याद Read More अखिलेश के संभावित अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर का तंज, बोले- चुनाव करीब आते ही आई रामलला की याद

राजभर ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बनने की अफवाह फैलाकर अखिलेश यादव यादव समाज के युवाओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी जाति या राजनीतिक पहचान के आधार पर संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। अपनी पोस्ट के अंत में उन्होंने फिर पीडीए को लेकर तंज कसते हुए टिप्पणी की।

मनमोहन सिंह की ईमानदारी पर था भरोसा, इसलिए बनाया प्रधानमंत्री: सोनिया गांधी Read More मनमोहन सिंह की ईमानदारी पर था भरोसा, इसलिए बनाया प्रधानमंत्री: सोनिया गांधी

Post Comments

Comments