रामजन्मभूमि पर दीप जलें तो हर घर-आंगन भी रोशन हो : मुख्यमंत्री योगी

सीएम ने प्रदेशवासियों से की दीपोत्सव में सहभागी बनने की अपील, बोले- आस्था, आत्मगौरव और सनातन चेतना के पुनर्जागरण का पर्व है दीपोत्सव

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली और अयोध्या में आयोजित दसवें दीपोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए घर-घर दीप जलाने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर संदेश जारी कर कहा कि जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप प्रज्ज्वलित हों, तब सभी लोग अपने घर-आंगन में भी दीप जलाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मनगरी अयोध्या उल्लास, गौरव और भक्ति के महापर्व दीपोत्सव के लिए पूरी तरह सज चुकी है। वर्षों की प्रतीक्षा और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था अब लाखों दीपों की स्वर्णिम आभा के रूप में अंधकार पर प्रकाश तथा सत्य और धर्म की विजय का संदेश दे रही है। अवधपुरी का कण-कण इस अवसर पर उत्साह और उमंग से भरा है।

दीपक चेतना के जागरण का प्रतीक

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपक केवल मिट्टी का पात्र नहीं, बल्कि चेतना के जागरण का प्रतीक है। यह हमें संदेश देता है कि अंधकार से संघर्ष करने के बजाय एक ज्योति जलाने की जरूरत है, जिससे अंधकार स्वयं दूर हो जाता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का दीपोत्सव आस्था, आत्मगौरव और सनातन चेतना के पुनर्जागरण का महापर्व है।

पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम, मुख्यमंत्री योगी ने माला पहनाकर किया स्वागत Read More पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम, मुख्यमंत्री योगी ने माला पहनाकर किया स्वागत

दीपोत्सव के ऐतिहासिक दशक का किया उल्लेख

राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल Read More राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में सरयू तट पर प्रज्ज्वलित संकल्प की लौ ने आज भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई है। दीपोत्सव का यह दशक केवल दीपों की जगमगाहट और विश्व कीर्तिमानों तक सीमित नहीं है, बल्कि अयोध्या के त्रेतायुगीन वैभव, सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण और राष्ट्रीय गौरव की पुनर्स्थापना का स्वर्णिम अध्याय बन चुका है। राम की पैड़ी पर जलने वाले दीप आस्था के साथ स्थानीय स्वावलंबन और अंत्योदय का संदेश भी दे रहे हैं।

शिकागो में सुनी अयोध्या की महिमा, सरयू तट पर जलाए आस्था के दीप Read More शिकागो में सुनी अयोध्या की महिमा, सरयू तट पर जलाए आस्था के दीप

विशिष्ट अतिथियों और रामभक्तों का किया स्वागत

सीएम ने दीपोत्सव में शामिल होने आ रहे उपराष्ट्रपति, विभिन्न देशों के राजदूतों, उच्चायुक्तों, राजनयिकों, साधु-संतों और देश-विदेश से आए रामभक्तों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि समता, समरसता, सांस्कृतिक एकात्मता और वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना से जुड़ा यह आयोजन ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि विकास का प्रकाश समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। आस्था, समरसता और सेवा की ज्योति सदैव प्रज्वलित रहे, यही दीपोत्सव का संदेश है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें