ट्रांसपोर्ट नगर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, नकदी समेत आरोपी गिरफ्तार

बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कार्यालय में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई 20 हजार 400 रुपये की नकदी भी बरामद की है

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कार्यालय में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई 20 हजार 400 रुपये की नकदी भी बरामद की है।
 
पुलिस के अनुसार, वादी सुशील कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय राजकुमार तिवारी निवासी 133/239 टीपी नगर ने कार्यालय में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना बाबूपुरवा में मुकदमा संख्या 281/2026 धारा 331(3)/305(ए) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
 
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीसीपी दक्षिण, अपर डीसीपी दक्षिण तथा एसीपी बाबूपुरवा के निर्देशन और थाना प्रभारी बाबूपुरवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई की। जांच और तलाश के दौरान पुलिस ने आरोपी रिजवान उर्फ चूहा पुत्र सिराजुद्दीन निवासी मुंशीपुरवा, थाना बाबूपुरवा, कानपुर नगर, उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। उसे 12 नवंबर की रात 9 बजकर 11 मिनट पर हिरासत में लिया गया।
 
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 20,400 रुपये की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
 
इस कार्रवाई में टीपी नगर चौकी प्रभारी रोहित कुमार, उपनिरीक्षक धवल पारितोष, उपनिरीक्षक राहुल प्रकाश गौड़, कांस्टेबल आकाश यादव और कांस्टेबल सत्य प्रकाश की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा हो गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें