संतों ने की योगी सरकार की सराहना, बोले- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सुरक्षित है धर्म और संस्कृति

दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों का किया सम्मान, मिष्ठान, दक्षिणा और उपहार भेंट किए

हर्षिता यादव  Picture
Published On

अयोध्या। दीपोत्सव-2026 के अवसर पर रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों का सम्मान कर उन्हें मिष्ठान, दक्षिणा और उपहार भेंट किए। इस दौरान संतों ने अयोध्या के विकास, धर्म-संस्कृति के संरक्षण और दीपोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। संतों ने कहा कि उनके नेतृत्व में अयोध्या की पहचान देश-दुनिया में और मजबूत हुई है।

सुग्रीव किला अयोध्या के महंत स्वामी विश्ववेश प्रपन्नाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से हिंदू धर्म, संस्कृति और समाज सुरक्षित हैं। हरिधाम पीठ गोपाल मंदिर के महंत जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से आज अयोध्या का नाम देश ही नहीं, विदेशों में भी पहचान बना रहा है।

उदासीन आश्रम के श्रीमहंत डॉ. स्वामी भरत लाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दीपोत्सव को नया स्वरूप और भव्यता प्रदान की है। वहीं, वैदेही वल्लभ पुंज बावन जी मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन पर रामलला की विशेष कृपा है। उन्होंने कहा, “वे सिंधु हैं और उनके बारे में जो बोला जाए, वह बिंदु है।”

वासुदेव घाट स्थित पत्थर मंदिर के महंत मनीष दास ने कहा कि अयोध्या में आज दिखाई दे रहे बदलाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने पुराने दिनों का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले यहां बजबजाती नालियां दिखाई देती थीं, जबकि अब शहर का स्वरूप बदल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में भाजपा फिर जीत हासिल करेगी और अयोध्या का विकास आगे बढ़ेगा।

सरकारी योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, मुख्यमंत्री का जताया आभार Read More सरकारी योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, मुख्यमंत्री का जताया आभार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें