नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
अखिलेश के संभावित अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर का तंज, बोले- चुनाव करीब आते ही आई रामलला की याद
कहा- देर से ही सही, सद्बुद्धि तो आई; मथुरा और काशी जाने की तारीख भी बताएं सपा प्रमुख
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी एवं सांसद डिंपल यादव के संभावित अयोध्या दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही उन्हें अयोध्या की याद आने लगी है। राजभर ने राम मंदिर में दर्शन की उनकी संभावित योजना पर तंज कसते हुए कहा कि देर से ही सही, सद्बुद्धि तो आई।
राजभर ने मथुरा-काशी जाने की भी दी सलाह
ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "अखिलेश जी, सुना है आप अयोध्या जा रहे हैं? क्या अब महसूस हो रहा है कि चुनाव बेहद करीब आ गया है?" उन्होंने तंज कसते हुए अखिलेश यादव को मथुरा और काशी जाने की तारीखों की घोषणा करने की भी सलाह दी।
पहले भी राम मंदिर दर्शन को लेकर उठा चुके हैं सवाल
राजभर इससे पहले भी कई बार अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे और राम मंदिर दर्शन को लेकर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि अखिलेश यादव अयोध्या जाते हैं, लेकिन हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन नहीं करते। इसी तरह वाराणसी जाने के बावजूद बाबा विश्वनाथ के दर्शन नहीं करने को लेकर भी उन्होंने टिप्पणी की थी।
राजभर ने यह भी कहा था कि जब अखिलेश यादव कहते हैं कि राम ही कृष्ण हैं और कृष्ण ही राम हैं, तो फिर दर्शन करने में क्या परेशानी है।


Comments