फीचर्ड
राजनीति
भारत
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के द्वारा वरिष्ठ सहयोगी कार्यकर्ताओ का किया गया सम्मान।
सीखड़ मीरजापुर
संवाददाता विभूति पांडे उर्फ रतन पांडे
मीरजापुर।भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को पार्टी का स्थायी आमंत्रित सदस्य चुने जाने पर रविवार को मगरहा स्थित चुनार विधायक अनुराग सिंह के आवास पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने वरिष्ठ नेता के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति उनके योगदान को याद किया।
ओमप्रकाश सिंह ने जनसंघ के दौर से लेकर भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान स्वरूप तक की संगठनात्मक यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं के संघर्ष, समर्पण और संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान की चर्चा की। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। साथ ही क्षेत्र की मातृशक्ति को भी भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया। चुनार विधायक अनुराग सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन, समर्पण और कठिन परिश्रम का ही परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है।
संगठन की मजबूती में पुराने कार्यकर्ताओं का योगदान सदैव महत्वपूर्ण रहा है। वहीं विधायक अनुराग सिंह पटेल द्वारा आज 1000 महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया। उक्त अवसर पर नारायनपुर एवं जमालपुर व्लाक के माननीय मंत्री के वरिष्ठ सहयोगी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments