अभियोजन मामलों के त्वरित निष्पादन पर डीएम सख्त, गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

एनडीपीएस, पॉक्सो और आर्म्स एक्ट के मामलों में विशेष ध्यान देने का निर्देश, उत्पाद मामलों में कम सजा पर जताई नाराजगी

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

सुपौल। समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में अभियोजन से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित वादों के निष्पादन, गवाहों की उपस्थिति और गंभीर आपराधिक मामलों में त्वरित सुनवाई को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान विशेष लोक अभियोजक, एनडीपीएस एवं उत्पाद ने बताया कि गवाहों के समय पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण मामलों के निष्पादन में विलंब हो रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि अनुसंधानकर्ता सहित पुलिस पक्ष के सभी गवाहों की समय पर गवाही सुनिश्चित कराने के लिए अपने स्तर से आवश्यक निर्देश जारी करें।

वहीं, सिविल सर्जन को पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों की न्यायालय में गवाही के लिए समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। उत्पाद से जुड़े मामलों में सजा की दर कम रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और इसमें सुधार लाने की आवश्यकता पर बल दिया।एनडीपीएस, पॉक्सो और आर्म्स एक्ट के मामलों में विशेष ध्यान देने का निर्देश, उत्पाद मामलों में कम सजा पर जताई नाराजगी

जिलाधिकारी ने एनडीपीएस, पॉक्सो एवं आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर आपराधिक मामलों को प्राथमिकता देते हुए विशेष ध्यान देने तथा इनसे संबंधित वादों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अभियोजन से जुड़े पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी पैरवी करने पर जोर दिया।

अंडा-मुर्गे की दुकान में ब्राउन शुगर का कारोबार, 100 ग्राम स्मैक के साथ दुकानदार गिरफ्तार Read More अंडा-मुर्गे की दुकान में ब्राउन शुगर का कारोबार, 100 ग्राम स्मैक के साथ दुकानदार गिरफ्तार

बैठक में पुलिस अधीक्षक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, उत्पाद अधीक्षक, विधि शाखा के प्रभारी पदाधिकारी, मुख्य अभियोजक, वीरपुर के अभियोजन पदाधिकारी, सहायक एवं अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी सहित सभी अपर लोक अभियोजक एवं विशेष लोक अभियोजक उपस्थित थे।

विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर Read More विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें