छनवर की बेटी का UPSC में छठे स्थान पर चयन, 24 वर्षीय आस्था सिंह का जिगना बारी गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

मीरजापुर।जिगना विकास खंड छानबे के लिए गर्व और खुशी की खबर सामने आई है। आस्था सिंह ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। UPSC की परीक्षा में छठी रैंक हासिल कर भू-वैज्ञानिक के रूप में चयनित हुईं आस्था सिंह के प्रथम आगमन पर ग्रामीणों ने उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। बिहसड़ा चौराहे पर सैकड़ो की संख्या में पहुंचे लोगों ने माल्यार्पण किया।

छनवर की बेटी का UPSC में छठे स्थान पर चयन, 24 वर्षीय आस्था सिंह का जिगना बारी गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत


जिगना क्षेत्र की आस्था सिंह पुत्री अमित कुमार सिंह मूल रूप से रायपुर, छत्तीसगढ़ से अपनी शुरुआती शिक्षा प्राप्त की है। उनके पिता अमित कुमार सिंह डाक विभाग में मध्य प्रदेश में एसएसपी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता मीरा सिंह गृहड़ी हैं। आस्था के पति मिहिर सिंह इंजीनियर है।
बताया गया कि आस्था सिंह ने UPSC की परीक्षा में अपने पांचवे प्रयास में सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। आस्था सिंह ने बताया कि इस अहम पद पर पहुंचने में माता पिता और पति की अहम भूमिका रही।

लंबित भुगतान की मांग पर ठेकेदारों ने पालिका कार्यालय में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन  Read More लंबित भुगतान की मांग पर ठेकेदारों ने पालिका कार्यालय में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन 

 

रामलीला देखने उमड़ी भीड,, नारद मोह भंग मंचन के बीच जय श्री राम के जयकारे से गुंजे विंध्य धाम Read More रामलीला देखने उमड़ी भीड,, नारद मोह भंग मंचन के बीच जय श्री राम के जयकारे से गुंजे विंध्य धाम


परिवार में शिक्षा और मेहनत का विशेष माहौल रहा है। उनके चाचा प्रवित कुमार सिंह मुगलसराय में चीफ कंट्रोलर के पद पर कार्यरत हैं, वहीं एकलौते भाई अमन सिंह सिविल इंजीनियर हैं। उनके चचेरे भाई संजय सिंह ने भी स्वागत की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घर पहुंचने पर MLC विनीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुमन सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रिंस सिंह, प्रवित सिंह   धर्मेंद्र कुमार  सिंह,समाज सेवी संजय सिंह,जय सिंह धीरेन्द्र सिंह, विकास सिंह,माने सिंह  ,राम सिंह, प्रेम बहादुर सिंह,अजय बहादुर सिंह देवेंद्र सिंह दिलीप सिंह चंद्रशेखर सिंह सहित 

रबी सीजन में खाद-बीज की किल्लत बर्दाश्त नहीं, लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई Read More रबी सीजन में खाद-बीज की किल्लत बर्दाश्त नहीं, लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

 


गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आस्था सिंह की सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें