नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कंपोजिट विद्यालय में चोरों ने काटा दो कमरों का ताला, स्मार्ट टीवी चोरी
विद्यालय परिसर में चोरी की घटना से मचा हड़कंप, प्रधानाध्यापक ने थाने में दी तहरीर
मीरजापुर।
मीरजापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के हलिया विकासखंड अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय दुर्जनीपुर में चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। विद्यालय के दो कमरों का ताला काटकर चोर स्मार्ट टीवी उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर विद्यालय में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार 31 अक्टूबर 2026 को विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक शिवशंकर गुप्ता ने देखा कि विद्यालय परिसर में स्थित दो कमरों के ताले कटे हुए हैं। कमरों की जांच करने पर स्मार्ट टीवी गायब मिला। इसके बाद उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देते हुए ड्रमंडगंज थाने में लिखित तहरीर देकर घटना से अवगत कराया।
प्रधानाध्यापक शिवशंकर गुप्ता ने थाना प्रभारी से मामले को संज्ञान में लेकर चोरी की घटना की जांच कराने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। विद्यालय में हुई चोरी की घटना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।


Comments