तेंदुए ने चरवाहे पर किया हमला, महिला वाचर की बहादुरी से बची जान

जंगल में भैंस चराने गए युवक को तेंदुए ने किया गंभीर रूप से घायल, करीब दस मिनट तक चलता रहा संघर्ष; मंडलीय अस्पताल रेफर

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर 

मीरजापुर। ड्रमंडगंज वन रेंज के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव स्थित गंगहर जंगल में गुरुवार दोपहर भैंस चराने गए एक चरवाहे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। तेंदुए से जान बचाने के लिए चरवाहा करीब दस मिनट तक संघर्ष करता रहा। इस दौरान मौके पर पहुंची महिला वाचर की बहादुरी और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह उसकी जान बचाई जा सकी।


जानकारी के अनुसार, गांव की सझिया बस्ती निवासी केवल शंकर उर्फ लड़ाका कोल (35) दोपहर में भैंस चराने के बाद सुखनई नदी में भैंस को पानी पिलाने गया था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। तेंदुए ने चरवाहे के पैर, पेट, हाथ और गर्दन पर हमला कर उसे घायल कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए केवल शंकर तेंदुए से भिड़ गया और शोर मचाने लगा।

 

छनवर की बेटी का UPSC में छठे स्थान पर चयन, 24 वर्षीय आस्था सिंह का जिगना बारी गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत Read More छनवर की बेटी का UPSC में छठे स्थान पर चयन, 24 वर्षीय आस्था सिंह का जिगना बारी गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

महिला वाचर ने दिखाई बहादुरी, बचाई चरवाहे की जान
चरवाहे की चीख-पुकार सुनकर पास के बगले के प्लांटेशन में मौजूद महिला वाचर श्याम देई पशुपालक को बचाने के लिए लाठी लेकर मौके पर पहुंचीं। महिला वाचर के शोर मचाने और लाठी लेकर दौड़ने पर तेंदुआ चरवाहे को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। इस तरह महिला वाचर की तत्परता से चरवाहे की जान बच गई।

मेडिकल कॉलेजों में छात्रों की शिकायतों का होगा समयबद्ध निस्तारण, लागू होगी तीन-स्तरीय व्यवस्था Read More मेडिकल कॉलेजों में छात्रों की शिकायतों का होगा समयबद्ध निस्तारण, लागू होगी तीन-स्तरीय व्यवस्था


घटना की जानकारी मिलने पर महिला वाचर तथा आसपास भैंस चरा रहे सियाराम पाल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायल केवल शंकर को चारपाई पर लादकर उसके घर पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुंडरीक सिंह उर्फ मोनू निजी साधन से घायल को उपचार के लिए हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

दिव्यांग उद्यमियों को बाजार से जोड़ेगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’ Read More दिव्यांग उद्यमियों को बाजार से जोड़ेगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’


प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर
पीएचसी हलिया में चिकित्सक रीना सिंह ने घायल पशुपालक का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर
पीएचसी हलिया में चिकित्सक रीना सिंह ने घायल पशुपालक का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।


वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क
घटना की सूचना पर एसआई गुलाब सोनकर, वन दरोगा अखिलेश्वर दुबे तथा वनकर्मी कुमार कार्तिकेय और रामसजीवन वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

 

वन दरोगा कुमार कार्तिकेय ने बताया कि घटनास्थल पर मिले पदचिह्न तेंदुए के प्रतीत हो रहे हैं। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों और चरवाहों को जंगल के आसपास पशुओं को चराने से बचने तथा तेंदुए से सतर्क रहने की सलाह दी है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की टीम गांव में तैनात कर दी गई है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार