नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
मुट्ठीगंज में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, नकदी और ताश के पत्ते बरामद
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।
कमिश्नरेट प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर कथित रूप से जुआ खेल रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार,4 नवंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जमुना क्रिश्चियन मैदान के पीछे दीवार के पास छापेमारी कर पांचों आरोपियों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. आकिब उर्फ समीर, इरफान अंसारी उर्फ टोनी, विकास, सहबाज और गफ्फार अहमद उर्फ समीर के रूप में हुई है। सभी प्रयागराज के अलग-अलग मोहल्लों के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, मौके से जुए की फड़ से 2,455 रुपये नकद, आरोपियों की जामा तलाशी से 495 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। इस तरह कुल 2,950 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
इस मामले में थाना मुट्ठीगंज में मुकदमा संख्या 91/2026 के तहत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।
swatantra prabhat prayagraj news UP police news prayagraj crime news uttar pradesh news crime news uttar pradesh Law and order Police Action Criminal Arrest Police Raid Crime Update #SwatantraPrabhat Prayagraj Police Commissionerate Muthiganj Police Gambling Act Gambling Case Five Arrested Illegal Gambling Public Gambling Act Gambling Racket Playing Cards Seized Cash Seized 2950 Rupees Recovered Jamuna Christian Ground Muthiganj थाना


Comments